August 29, 2026 3:53 am

August 29, 2026 3:53 am

CHANDIGARH, आज देशव्यापी बैंक हड़ताल, चंडीगढ़ सेक्टर-17 में बैंक कर्मचारियों का विशाल धरना आज, बैंकिंग सेवाएं होंगी प्रभावित

चंडीगढ़ सेक्टर-17 में बैंक कर्मचारियों का विशाल धरना आज, बैंकिंग सेवाएं होंगी प्रभावित

चंडीगढ़, 27 जनवरी 2026: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर आज मंगलवार को देशभर में ऑल इंडिया बैंक स्ट्राइक आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में चंडीगढ़ में बैंक कर्मचारियों द्वारा सेक्टर-17 स्थित बैंक स्क्वायर में विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

धरना एसबीआई मेन ब्रांच के सामने और पीएनबी जोनल ऑफिस के समीप आयोजित होगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे से होगी, जबकि बैंक कर्मचारी और यूनियन पदाधिकारी सुबह 11 बजे तक बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र होंगे।

बैंक यूनियनें सरकार की नीतियों के खिलाफ करेंगी प्रदर्शन

यह आंदोलन केंद्र सरकार की बैंकिंग नीतियों के विरोध में किया जा रहा है। बैंक यूनियनों का कहना है कि मौजूदा नीतियां सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को कमजोर कर रही हैं और इसका सीधा असर कर्मचारियों के अधिकारों के साथ-साथ आम जनता को मिलने वाली बैंकिंग सेवाओं पर पड़ रहा है।

प्रमुख मांगें

धरने के माध्यम से बैंक कर्मचारी मुख्य रूप से इन मुद्दों को उठाएंगे—

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण का विरोध

बैंकों में स्टाफ की भारी कमी

शाखाओं के विलय व बंदी पर रोक

बढ़ते कार्यभार और कर्मचारियों की सुरक्षा

गुणवत्तापूर्ण ग्राहक सेवा सुनिश्चित करने की मांग

बैंकिंग सेवाएं रहने की संभावना है प्रभावित

हड़ताल के चलते आज चंडीगढ़ में अधिकांश सरकारी बैंकों की शाखाओं में

नकद लेन-देन, चेक क्लियरेंस, ड्राफ्ट, ऋण और अन्य नियमित बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहने की संभावना है, जिससे आम उपभोक्ताओं को परेशानी हो सकती है।

UFBU चंडीगढ़ का संदेश

यूएफबीयू चंडीगढ़ के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह आंदोलन कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा और सार्वजनिक बैंकिंग व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। सरकार द्वारा मांगें न माने जाने की स्थिति में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 0 8 0
Total Users : 400080
Total views : 645610

शहर चुनें