November 26, 2026 4:43 pm

November 26, 2026 4:43 pm

हरियाणा में आज बारिश का अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम

ठंडी हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी, किसानों की बढ़ी चिंता

चंडीगढ़: हरियाणा में मंगलवार को मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही ठंडी हवाओं के चलते ठंड का असर भी बना रहेगा। विभाग के अनुसार, आज पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हरियाणा के जिलों में बारिश का ज्यादा प्रभाव देखने को मिल सकता है।
बारिश और धुंध से सब्जी फसलों को भारी नुकसान
कैथल में किसानों की मुश्किलें बढ़ीं
कैथल जिले में लगातार पड़ी धुंध और बीते सप्ताह हुई तेज बारिश व ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। बारिश और नमी के कारण सब्जियों की फसलों पर सीधा असर पड़ा है।
किसानों के अनुसार, आलू, मटर, गोभी और सरसों की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। विशेष रूप से सब्जी उत्पादक किसान बारिश के बाद सबसे ज्यादा परेशान नजर आ रहे हैं।
पलवल में सबसे अधिक तापमान दर्ज
महेंद्रगढ़ में सबसे कम पारा
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में पलवल में प्रदेश का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। यहां 2.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
वहीं, महेंद्रगढ़ में सबसे कम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सिरसा में तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

चंडीगढ़ मौसम अपडेट
बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी
चंडीगढ़ में सोमवार को दिनभर मौसम का मिजाज बदला-बदला रहा। कहीं धूप खिली तो कहीं बादल छाए रहे। मंगलवार सुबह शहर में घना कोहरा देखने को मिला।
मौसम विभाग ने चंडीगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान शीतलहर, गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 6 2 3 1 2
Total Users : 462312
Total views : 730441

शहर चुनें