June 15, 2026 2:17 pm

June 15, 2026 2:17 pm

हरियाणा में घना कोहरा, कई जिलों में विजिबिलिटी प्रभावित; वाहन चालकों को सावधानी की सलाह

चंडीगढ़/हरियाणा: हरियाणा में मंगलवार सुबह एक बार फिर घना कोहरा छा गया, जिससे प्रदेश के अधिकांश जिलों में दृश्यता (विजिबिलिटी) काफी कम हो गई। सोनीपत, करनाल, अंबाला, नारनौल, हिसार, फतेहाबाद सहित कई इलाकों में कोहरे के कारण सड़क यातायात प्रभावित रहा। प्रशासन और मौसम विभाग ने वाहन चालकों को सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की सलाह दी है।
मौसम विभाग के अनुसार, 1 फरवरी को हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद वातावरण में नमी बढ़ गई, जिसके चलते कोहरे की स्थिति दोबारा बन गई है। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ कोहरे का असर धीरे-धीरे कम हो जाता है और धूप निकलने से ठंड से कुछ राहत मिल सकती है। फिलहाल रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जबकि दिन का तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। कुल मिलाकर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदलता नजर आ रहा है।

कल से कम होगा ठंड का असर
मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने के कारण मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। कहीं हल्की ठंड तो कहीं नमी का असर देखा जा रहा है, जिससे सुबह और शाम ठंड ज्यादा महसूस हो रही है।
हालांकि, बुधवार से मौसम में सुधार की संभावना जताई गई है। इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है और ठंड का प्रभाव कम होने के आसार हैं। विभाग के अनुसार, फरवरी के पहले सप्ताह के बाद ठंड का असर काफी हद तक कम हो जाएगा, जिससे किसानों, यात्रियों और आम लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

चंडीगढ़ का मौसम
चंडीगढ़ में सोमवार को पूरे दिन धूप खिली रही, जिससे ठंड का असर कम महसूस किया गया। लेकिन मंगलवार सुबह से शहर में घनी धुंध और कोहरा छाया हुआ है, जिससे विजिबिलिटी प्रभावित हुई है।
मौसम विभाग ने चंडीगढ़ में बारिश की संभावना जताई है और आंधी व आसमानी बिजली को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और तापमान करीब 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 4 4 0 5 8
Total Users : 344058
Total views : 569429

शहर चुनें