November 26, 2026 4:19 pm

November 26, 2026 4:19 pm

CHANDIGARH: UT में क्लर्क, स्टेनो व ड्राइवर की भर्ती, नए नियम अधिसूचित, निकली वेकेंसी, पढ़े पूरी लिस्ट, व योग्यता

चंडीगढ़, 2 फरवरी 2026: चंडीगढ़ प्रशासन ने क्लर्क और ड्राइवर पदों पर भर्ती को लेकर बड़ी घोषणा की है। भारत सरकार की चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन गजट में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार यूटी प्रशासन ने ग्रुप ‘C’ (नॉन-मिनिस्टीरियल) पदों के लिए नए भर्ती नियम लागू कर दिए हैं। इसमें ड्राइवर, स्टाफ कार ड्राइवर और वैन ड्राइवर (कॉमन) पद शामिल हैं, वहीं क्लर्क व स्टेनो पदों की भर्ती भी इसी क्रम में की जाएगी।
प्रशासन द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक ये नियम 30 जनवरी 2026 से प्रभावी हो गए हैं और आधिकारिक गजट में प्रकाशन की तिथि से लागू माने जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया संविधान के अनुच्छेद 309 के तहत बनाए गए नियमों के अनुसार होगी।

मुख्य बिंदु
भर्ती चंडीगढ़ प्रशासन के विभिन्न विभागों में की जाएगी
पद ग्रुप ‘C’ (नॉन-मिनिस्टीरियल) श्रेणी के होंगे
पदों की संख्या, वर्गीकरण और वेतनमान शेड्यूल-I और II में निर्धारित
आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता और भर्ती का तरीका निर्धारित शेड्यूल के अनुसार
एससी, एसटी, ओबीसी, पूर्व सैनिकों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षण व छूट
प्रशासन को नियमों में छूट (Relaxation) देने का अधिकार भी रहेगा

विवाह से जुड़ी अयोग्यता का प्रावधान
नोटिफिकेशन में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई व्यक्ति पहले से विवाहित होते हुए दूसरा विवाह करता है, तो वह नियुक्ति के लिए अयोग्य माना जाएगा, हालांकि कुछ विशेष परिस्थितियों में प्रशासन छूट दे सकता है।

जल्द जारी होगी आवेदन प्रक्रिया
सूत्रों के अनुसार भर्ती से संबंधित विस्तृत विज्ञापन, आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा/चयन प्रक्रिया जल्द ही जारी की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे चंडीगढ़ प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट और गजट नोटिफिकेशन पर नजर बनाए रखें।

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए चंडीगढ़ यूटी की यह भर्ती बड़ा मौका मानी जा रही है।

Loading Viewer...

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 6 2 2 9 0
Total Users : 462290
Total views : 730396

शहर चुनें