August 29, 2026 4:29 am

August 29, 2026 4:29 am

मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा टला, टैक्सी के दौरान एयर इंडिया और इंडिगो के विमानों के पंख टकराए

मुंबई, 4 फरवरी : छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार रात एक बड़ा विमान हादसा होने से बाल-बाल बच गया। एयरफील्ड पर टैक्सी के दौरान एयर इंडिया और इंडिगो के दो विमानों के पंख आपस में टकरा गए। दोनों विमानों में यात्री सवार थे, लेकिन राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2732 मुंबई से कोयंबटूर (तमिलनाडु) के लिए उड़ान भरने से पहले C1 से M4 की ओर टैक्सी कर रही थी। उसी समय इंडिगो की एक आने वाली फ्लाइट B1 से जुड़ने के लिए टैक्सी कर रही थी। इस दौरान दोनों विमानों के दाहिने विंग के सिरे एक-दूसरे से टकरा गए।

DGCA ने शुरू की गहन जांच
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि टक्कर के तुरंत बाद सुरक्षा कारणों से दोनों विमानों को उनके-अपने बे में वापस भेज दिया गया। DGCA के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

एयर इंडिया का बयान
घटना को लेकर एयर इंडिया ने आधिकारिक बयान जारी किया है। एयरलाइन ने बताया कि 3 फरवरी को मुंबई से कोयंबटूर जाने वाली फ्लाइट AI-2732 रनवे पर टैक्सी के दौरान एक अन्य एयरलाइन के विमान के संपर्क में आ गई, जिससे विमान के विंग को नुकसान पहुंचा। इसके बाद तकनीकी जांच के लिए विमान को ग्राउंड कर दिया गया।
एयर इंडिया ने स्पष्ट किया कि घटना के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से उतार लिया गया और उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई।

यात्रियों में कुछ देर अफरा-तफरी
घटना के बाद कुछ समय के लिए एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि एयरपोर्ट प्रशासन और संबंधित एयरलाइंस की त्वरित कार्रवाई से स्थिति पर जल्द ही नियंत्रण पा लिया गया।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 0 8 2
Total Users : 400082
Total views : 645612

शहर चुनें