September 21, 2026 2:09 am

September 21, 2026 2:09 am

CHANDIGARH:  MC वन पास ने पार किया 2,000 सब्सक्रिप्शन का आंकड़ा

स्मार्ट पार्किंग अपनाने में चंडीगढ़ ने बनाया नया बेंचमार्क

नागरिकों के भरोसे से डिजिटल पार्किंग सुधार को मिली तेज़ रफ्तार
चंडीगढ़, 4 फरवरी। चंडीगढ़ नगर निगम की महत्वाकांक्षी स्मार्ट पार्किंग योजना ‘एमसी वन पास’ ने लॉन्च के कुछ ही समय में 2,000 से अधिक सब्सक्रिप्शन का आंकड़ा पार कर लिया है। यह उपलब्धि न केवल शहरवासियों की डिजिटल सेवाओं के प्रति बढ़ती स्वीकार्यता को दर्शाती है, बल्कि पारदर्शी, सुगम और नागरिक-केंद्रित प्रशासन पर उनके भरोसे को भी मजबूत करती है।
किफायती दरों पर मासिक पार्किंग की सुविधा
पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने और रोज़ाना नकद भुगतान की परेशानी से राहत दिलाने के उद्देश्य से शुरू की गई इस योजना के तहत नागरिकों को नगर निगम द्वारा अधिसूचित पार्किंग स्थलों पर बेहद किफायती दरों पर मासिक पार्किंग सुविधा मिल रही है।
दोपहिया वाहन: ₹250 प्रति माह
चार पहिया वाहन: ₹500 प्रति माह
यह पास शहर में नियमित रूप से यात्रा करने वाले नागरिकों के लिए एक सुविधाजनक और परेशानी-मुक्त विकल्प बनकर उभरा है।
डिजिटल पहल को मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स
इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त  अमित कुमार, आईएएस ने कहा कि एमसी वन पास को मिली तेज़ प्रतिक्रिया यह साबित करती है कि प्रौद्योगिकी आधारित समाधान जब नागरिकों की ज़रूरतों के अनुरूप होते हैं, तो उन्हें व्यापक समर्थन मिलता है।
उन्होंने बताया कि डिजिटल पास से कैशलेस लेनदेन, पार्किंग स्थलों पर तेज़ प्रवेश, जमीनी स्तर पर विवादों में कमी और पारदर्शी पार्किंग प्रबंधन सुनिश्चित हुआ है।
कवरेज बढ़ाने और जागरूकता अभियान तेज करने की तैयारी
आयुक्त ने कहा कि नागरिकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया से नगर निगम को इस योजना का कवरेज चरणबद्ध तरीके से और बढ़ाने तथा जागरूकता अभियानों को तेज करने की प्रेरणा मिली है, ताकि अधिक से अधिक लोग स्मार्ट पार्किंग सुविधा का लाभ उठा सकें।
आसान प्रक्रिया, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध
एमसी वन पास को नगर निगम की पार्किंग साइट्स पर लगाए गए क्यूआर कोड स्कैन करके या निगम की आधिकारिक वेबसाइट
www.mcchandigarh.gov.in
के माध्यम से आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।
नगर निगम की यह पहल चंडीगढ़ को स्मार्ट, डिजिटल और नागरिक-केंद्रित शहरी गतिशीलता समाधान अपनाने वाले अग्रणी शहरों की श्रेणी में और मजबूत करती है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 7 3 3 5
Total Users : 417335
Total views : 668712

शहर चुनें