September 20, 2026 12:19 am

September 20, 2026 12:19 am

CHANDIGARH: GMSSS-35 की कराटे खिलाड़ी लक्षिता ने नेशनल स्कूल गेम्स में ब्रॉन्ज़ जीतकर चंडीगढ़ का नाम किया रोशन

चंडीगढ़। गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 35-डी, चंडीगढ़ की होनहार कराटे खिलाड़ी लक्षिता ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए चंडीगढ़ का गौरव बढ़ाया है। लक्षिता ने 69वें नेशनल स्कूल गेम्स में ब्रॉन्ज़ मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

स्कूल के डीपीई डॉ. कुलदीप मेहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 जनवरी से 29 जनवरी 2026 तक महाराष्ट्र के बारामती में आयोजित 69वें नेशनल स्कूल कराटे टूर्नामेंट 2025-26 में लक्षिता ने लड़कियों की अंडर-19 आयु वर्ग की (-60 किलोग्राम भार वर्ग) प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज़ मेडल अपने नाम किया।

राष्ट्रीय स्तर की इस उपलब्धि के बाद जब लक्षिता स्कूल पहुंचीं तो विद्यालय में खुशी का माहौल देखने को मिला। स्कूल की प्रिंसिपल सीमा बी. ग्रोवर ने लक्षिता को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी। साथ ही उन्होंने स्कूल के डीपीई डॉ. कुलदीप मेहरा को भी इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रिंसिपल ने बताया कि लक्षिता इससे पहले भी शिक्षा विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा आयोजित इंटर स्कूल स्टेट कराटे टूर्नामेंट 2025-26 में गोल्ड मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दे चुकी हैं। उनकी इस निरंतर सफलता से न केवल स्कूल बल्कि पूरा चंडीगढ़ गौरवान्वित है।

विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक वर्ग और विद्यार्थियों ने लक्षिता के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह आने वाले समय में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चंडीगढ़ का नाम रोशन करती रहेंगी।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 6 4 4 3
Total Users : 416443
Total views : 667522

शहर चुनें