October 13, 2026 4:06 pm

October 13, 2026 4:06 pm

चंडीगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 घोषित अपराधी गिरफ्तार

राज्य मामलों में 3 और एनआई एक्ट के 2 आरोपी दबोचे गए
चंडीगढ़, 5 फरवरी 2026: चंडीगढ़ पुलिस की पीओ एवं समन स्टाफ टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुल पांच घोषित अपराधियों/फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसएसपी यूटी चंडीगढ़ के निर्देशों पर डीएसपी डीसीसी विजय सिंह की निगरानी में तथा इंस्पेक्टर शेर सिंह (इंचार्ज, पीओ एवं समन स्टाफ) के नेतृत्व में की गई।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों में तीन आरोपी राज्य मामलों से संबंधित हैं, जबकि दो आरोपी चेक बाउंस (धारा 138 एनआई एक्ट) के मामलों में वांछित थे।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण इस प्रकार है—
पहले मामले में प्रदीप पुत्र लालू मुखिया, निवासी स्मॉल फ्लैट्स, मलोया कॉलोनी, चंडीगढ़ को एफआईआर नंबर 79 दिनांक 13 जुलाई 2024, धारा 25/54/59 आर्म्स एक्ट, थाना इंडस्ट्रियल एरिया, चंडीगढ़ में गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय सीजेएम सचिन यादव की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे मॉडल जेल बुड़ैल न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
दूसरे मामले में अतुल राजपूत पुत्र करण सिंह, निवासी दशमेश नगर, नयागांव, मोहाली (पंजाब) को एफआईआर नंबर 327/2024, धारा 379 व 411 आईपीसी, थाना मनीमाजरा, चंडीगढ़ में गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय जेमाइक कुलदीप सिंह की अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
तीसरे मामले में साहिल पुत्र जसवंत, निवासी सेक्टर-15, हिसार (हरियाणा) को एफआईआर नंबर 11 दिनांक 9 जनवरी 2023, धारा 21 एनडीपीएस एक्ट, थाना सेक्टर-26, चंडीगढ़ में गिरफ्तार किया गया। आरोपी को एएसजे हरगुरजीत सिंह की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
वहीं, एनआई एक्ट के मामलों में मंजीत सिंह पुत्र सुरजीत सिंह, निवासी आनंद नगर, ए-एक्सटेंशन, पटियाला (पंजाब) को एनएसीटी नंबर 8607/2023, धारा 138 एनआई एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। उसे माननीय जेमाइक भावना गेरा की अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
इसी प्रकार मीना देवी, निवासी आर्य नगर, बल्लभगढ़ (हरियाणा) को केस नंबर ICMS 2025/042507, एनएसीटी नंबर 2506/2023, धारा 138 एनआई एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय ड्यूटी मजिस्ट्रेट जेमाइक अंबिका शर्मा की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई।


चंडीगढ़ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार और घोषित अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी भगोड़े या वांछित आरोपी के संबंध में कोई सूचना हो, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 5 8 6
Total Users : 429586
Total views : 684976

शहर चुनें