October 12, 2026 12:34 pm

October 12, 2026 12:34 pm

हरियाणा में 2 हजार से ज्यादा प्रॉपर्टी की ई-नीलामी, HSVP ने जारी किया पहला शेड्यूल

फरवरी से अप्रैल तक छह बार होगा ई-ऑक्शन, 10 शहरों में शुरू होगी प्रक्रिया
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) ने वर्ष 2026 के लिए आमजन की संपत्तियों की बिक्री का पहला शेड्यूल जारी कर दिया है। इस साल HSVP की ओर से 2 हजार से अधिक प्रॉपर्टी ई-ऑक्शन के जरिए बेची जाएंगी। पिछले वर्ष ई-नीलामी में करीब 4 हजार संपत्तियां बिक्री के लिए रखी गई थीं, जबकि इस बार शेष बची संपत्तियों को ई-ऑक्शन के माध्यम से नीलाम किया जाएगा।
प्राधिकरण की योजना के तहत फरवरी, मार्च और अप्रैल माह में दो-दो बार ई-ऑक्शन आयोजित किए जाएंगे। बोर्ड की ओर से ई-नीलामी से संबंधित विस्तृत ब्योरा जल्द ही सार्वजनिक किया जाएगा। इस बार ई-ऑक्शन में फ्लैट से जुड़ी 2 हजार से अधिक संपत्तियों की बिक्री की तैयारी की जा रही है।

10 शहरों में होगी पहली चरण की ई-नीलामी
हरियाणा हाउसिंग बोर्ड के मुख्य प्रशासक के माध्यम से जारी शेड्यूल के अनुसार, अंबाला, यमुनानगर, अलीपुर, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोहना, रेवाड़ी और धारूहेड़ा के विभिन्न सेक्टरों में ई-ऑक्शन कराया जाएगा। इन शहरों में 18 फरवरी, 9 मार्च और 1 अप्रैल को ई-नीलामी प्रस्तावित है।
अगले चरण में फतेहाबाद, रोहतक, हिसार, झज्जर, रतिया, सिरसा, टोहाना, घरौंडा, कैथल, करनाल, नरवाना और पानीपत में ई-ऑक्शन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

25 फरवरी से शुरू होगी दूसरी ई-नीलामी
दूसरे चरण की ई-नीलामी के लिए 25 फरवरी, 17 मार्च और 15 अप्रैल की तिथियां तय की गई हैं। ई-ऑक्शन में भाग लेने के लिए ईएमडी (बयाना राशि) संबंधित तिथि से एक दिन पहले शाम 5 बजे तक जमा करानी अनिवार्य होगी।
उल्लेखनीय है कि HSVP के सेक्टरों के आसपास बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) और ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) के अंतर्गत आने वाले कई फ्लैट लंबे समय से खाली पड़े हैं, जिन्हें अब ई-नीलामी के जरिए बेचा जाएगा।

HSVP में मर्ज हो चुका है हाउसिंग बोर्ड
राज्य सरकार पहले ही हाउसिंग बोर्ड को HSVP अथवा अन्य विभागों में मर्ज करने का निर्णय ले चुकी है। इसी क्रम में बोर्ड की ओर से संबंधित श्रेणियों के फ्लैट और अन्य संपत्तियों की बिक्री की शुरुआत की जा रही है। ई-ऑक्शन से जुड़ा विस्तृत विवरण सभी संपदा कार्यालयों को भेज दिया गया है, जिससे इच्छुक आवेदक अपने-अपने जिलों के संपदा कार्यालयों से भी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 1 4 4
Total Users : 429144
Total views : 684350

शहर चुनें