October 12, 2026 4:24 pm

October 12, 2026 4:24 pm

हरियाणा में बदलेगा मौसम, शीतलहर का असर; पश्चिमी विक्षोभ से तेज हवाएं और हल्की बारिश के आसार

चंडीगढ़: हरियाणा में आज से मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में शीतलहर चलने, बादल छाए रहने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। आने वाले दिनों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

दिन में बढ़ा तापमान, फरीदाबाद रहा सबसे गर्म
प्रदेश में दिन के समय तेज धूप खिलने के कारण अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान औसतन 1.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है, जिससे लोगों को दिन में ठंड से कुछ राहत मिली है। पिछले दो दिनों में फरीदाबाद सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हिसार और भिवानी में पारा 23.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा।

10 फरवरी तक रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर
मौसम विभाग के मुताबिक 10 फरवरी तक दो पश्चिमी विक्षोभों का आंशिक असर प्रदेश में देखने को मिलेगा। 6 और 7 फरवरी को आसमान में बादल छाए रहने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके बाद 9 फरवरी की रात दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके चलते 10 फरवरी को कुछ इलाकों में बादल, तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसका सीधा असर रात के तापमान पर पड़ेगा और ठंड बढ़ सकती है।

चंडीगढ़ में शीतलहर का एहसास बरकरार
चंडीगढ़ में गुरुवार शाम से ही शीतलहर चलनी शुरू हो गई थी, जो अगले दो दिनों तक जारी रहने की संभावना है। हालांकि दिन के समय तेज धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण सर्दी का एहसास बना रहेगा। गुरुवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो गर्मी जैसा महसूस हुआ। शाम होते ही तापमान में गिरावट आई और ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार 11 फरवरी तक चंडीगढ़ में मौसम साफ रहने की संभावना है।

पीक सर्दी विदा, लेकिन ठंड अभी बाकी
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि भले ही पीक सर्दी का दौर अब निकल चुका है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ और शीतलहर के कारण सुबह-शाम ठंड का असर अभी कुछ दिन और बना रहेगा।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 2 3 7
Total Users : 429237
Total views : 684472

शहर चुनें