September 21, 2026 2:08 am

September 21, 2026 2:08 am

चंडीगढ़ में पहली बार नेत्रहीन महिलाओं का त्रिकोणीय क्रिकेट टूर्नामेंट 7-8 फरवरी को

चंडीगढ़: चंडीगढ़ में पहली बार नेत्रहीन महिलाओं का त्रिकोणीय क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह ऐतिहासिक प्रतियोगिता 7 और 8 फरवरी को सेक्टर-26 स्थित जीएमएसएसएस (टिम्बर मार्केट के पास) में खेली जाएगी। टूर्नामेंट का आयोजन क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द विजुअली चैलेंज्ड पर्सन्स (चंडीगढ़) द्वारा किया जा रहा है, जिसमें इंस्टीट्यूट फॉर द ब्लाइंड, सेक्टर-26 का भी सहयोग रहेगा।

चंडीगढ़ टीम की कप्तानी जिया करेंगी
क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड्स इन इंडिया के जनरल सेक्रेटरी सुखबीर सिंह ने सेक्टर-10 चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में टूर्नामेंट की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता चंडीगढ़ में अपनी तरह की पहली पहल है। टूर्नामेंट में चंडीगढ़, हरियाणा और दिल्ली की टीमें हिस्सा लेंगी, जो सभी क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड्स इन इंडिया से संबद्ध हैं। चंडीगढ़ टीम की कमान जिया के हाथों में होगी।

7 फरवरी को होगा उद्घाटन समारोह
टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह 7 फरवरी को सुबह 10:30 बजे आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह शिरकत करेंगे। आयोजकों ने शहर के खेल प्रेमियों, छात्रों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएं और इस प्रेरणादायी पहल का हिस्सा बनें।

आत्मविश्वास, टीमवर्क और नेतृत्व को मिलेगा बढ़ावा
प्रेस कॉन्फ्रेंस में एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के स्टेट डायरेक्टर पुनीत छाबड़ा भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नेत्रहीन महिलाओं को खेल के माध्यम से आगे बढ़ने का मंच प्रदान करते हैं। इस टूर्नामेंट का उद्देश्य नेत्रहीन महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, उन्हें अपनी पहचान बनाने का अवसर देना और समाज में समानता की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि खेल न केवल शारीरिक फिटनेस बढ़ाता है, बल्कि टीमवर्क और नेतृत्व जैसे महत्वपूर्ण गुणों का भी विकास करता है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 7 3 3 5
Total Users : 417335
Total views : 668712

शहर चुनें