October 12, 2026 4:26 pm

October 12, 2026 4:26 pm

HSVP ई-ऑक्शन में रिजर्व प्राइस से 3–4 गुना तक बोली, सेक्टर-26 का 420 गज प्लॉट 11.63 करोड़ में बिका

कॉर्नर व पार्क फेसिंग प्लॉट्स की जबरदस्त मांग

पंचकूला | हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) की ओर से कराई गई परेफरेंशियल कैटेगरी की रेजिडेंशियल और कमर्शियल प्रॉपर्टीज़ की ई-नीलामी में इस बार रिकॉर्ड तोड़ बोलियां देखने को मिलीं। खासकर कॉर्नर और पार्क फेसिंग प्लॉट्स को लेकर खरीदारों में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा रही, जिसके चलते कई साइट्स पर रिजर्व प्राइस से 3 से 4 गुना तक दाम पहुंचे।
ई-ऑक्शन बुधवार सुबह 10 बजे शुरू हुई और वीरवार दोपहर तक चली। इसमें रेजिडेंशियल के साथ-साथ कमर्शियल साइट्स के रेट भी उम्मीद से कहीं ज्यादा रहे।
रेजिडेंशियल प्लॉट्स के हाईलाइट्स
सेक्टर-26 में 423 वर्ग गज का प्लॉट 11.63 करोड़ रुपये में बिका।
इसी सेक्टर में 420 वर्ग गज का एक अन्य प्लॉट 11.60 करोड़ रुपये में नीलाम हुआ।
सेक्टर-4 में 420 वर्ग गज का प्लॉट 9.10 करोड़ रुपये में बिका।
सेक्टर-28 में 10 मरले का प्लॉट 4.96 करोड़ रुपये में नीलाम हुआ।
वहीं 2 मरले के प्लॉट के लिए 1.03 करोड़ रुपये की बोली लगी।
231 वर्ग गज का एक प्लॉट 4 करोड़ रुपये में बिका।
कमर्शियल प्रॉपर्टी में भी ऊंचे रेट
सेक्टर-24 के बूथ 1.72 करोड़ और 1.75 करोड़ रुपये में बिके।
सेक्टर-25 में एक SCO 10.24 करोड़ रुपये में नीलाम हुआ।
सेक्टर-20 में एक SCO 11.11 करोड़ रुपये में बिका।
वहीं सेक्टर-20 की डबल स्टोरी शॉप 5.87 करोड़ रुपये में नीलाम हुई।

प्रॉपर्टी रेट्स में और तेजी
इस बार HSVP की ऑक्शन में परेफरेंशियल ही नहीं, बल्कि जनरल कैटेगरी की साइट्स पर भी ऊंचे रेट देखने को मिले। इससे पंचकूला में प्रॉपर्टी के दामों में और इजाफा दर्ज किया गया है।
प्रॉपर्टी कंसलटेंट अमित वर्मा के अनुसार, सेक्टर-9 में एक कनाल के मकान की मांग अब 24 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। उनका कहना है कि रेट बढ़ने के पीछे बिल्डर्स लॉबी और इन्वेस्टर्स बड़ी वजह हैं।
बताया जा रहा है कि पंचकूला एक्सटेंशन-2 और जीरकपुर क्षेत्र में दाम बढ़ाने के उद्देश्य से जानबूझकर पंचकूला की ऑक्शन में ऊंची बोलियां लगवाई जा रही हैं।
खरीददार घटे, कंसलटेंट्स की चिंता बढ़ी
प्रॉपर्टी के दाम तेजी से बढ़ने के चलते पंचकूला में वास्तविक खरीदारों की संख्या घट रही है। इसका सीधा असर प्रॉपर्टी कंसलटेंट्स के काम पर भी पड़ रहा है, जिनका कारोबार फिलहाल सुस्त होता नजर आ रहा है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 2 3 9
Total Users : 429239
Total views : 684474

शहर चुनें