August 28, 2026 10:19 am

August 28, 2026 10:19 am

हिमाचल प्रदेश निवासी राधा देवी व उसका साथी नशा तस्करी में गिरफ्तार

महिला सरगना के नशा तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़, 2.5 किलो चरस बरामद
सोनीपत: हरियाणा में बढ़ते नशा तस्करी के मामलों पर शिकंजा कसते हुए सोनीपत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक सक्रिय नशा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसकी सरगना एक महिला है। पुलिस ने महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2.5 किलो चरस बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई जा रही है।

हिमाचल की महिला और उसका साथी गिरफ्तार
थाना प्रभारी जितेंद्र हुड्डा ने बताया कि गिरफ्तार महिला की पहचान हिमाचल प्रदेश निवासी राधा देवी के रूप में हुई है। उसके साथ नरेश नामक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी हरियाणा और पंजाब में चरस की सप्लाई में सक्रिय थे और कई नशा तस्करों के संपर्क में थे।

विरासत में मिला नशे का धंधा
पुलिस जांच में सामने आया है कि राधा देवी को नशा तस्करी का यह अवैध धंधा विरासत में मिला। उसके पिता पहले हरियाणा के युवाओं को नशा बेचने में शामिल थे, जबकि पति पंजाब की जेल में नशा तस्करी के मामले में सजा काट रहा है। इन्हीं पारिवारिक कड़ियों से प्रभावित होकर राधा देवी ने नशा तस्करी का नया सिंडिकेट खड़ा किया।

पब्लिक ट्रांसपोर्ट से होती थी सप्लाई
थाना प्रभारी के अनुसार आरोपी महिला खुद हरियाणा-पंजाब में नशे की सप्लाई करती थी और इसके लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करती थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राधा देवी अपने साथी नरेश के साथ सोनीपत में चरस सप्लाई करने आ रही है। इसी आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पूरे नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश
सोनीपत पुलिस इन गिरफ्तारियों को बड़ी सफलता मान रही है। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और रिमांड के दौरान पूरे नेटवर्क का खुलासा करने की कोशिश की जाएगी। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 9 9 3 6 3
Total Users : 399363
Total views : 644633

शहर चुनें