October 12, 2026 11:55 am

October 12, 2026 11:55 am

HARYANA: राज्य स्तरीय पशुधन मेला के लक्की ड्रा में करनाल के गांव खेड़ा निवासी धर्म सिंह ने जीती बुलेट

कुरुक्षेत्र/चंडीगढ़, 8 फरवरी। हरियाणा के पशुपालन विभाग द्वारा कुरुक्षेत्र में आयोजित तीन दिवसीय 41वीं राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी के दौरान पशुपालकों और किसानों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लक्की ड्रा योजना लागू की गई। इस योजना के तहत रोजाना पंजीकरण कराने वाले पशुपालकों के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए थे।
हरियाणा पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. अनिल बनवाला ने बताया कि लक्की ड्रा में करनाल के गांव खेड़ा निवासी धर्म सिंह ने प्रथम पुरस्कार के रूप में बुलेट मोटरसाइकिल जीती।
इसके अलावा,
करनाल के गांव जानी निवासी रामपाल,
कुरुक्षेत्र के गांव ढूढा निवासी रणदीप सिंह और पाला राम को लक्की ड्रा में मिल्किंग मशीन पुरस्कार स्वरूप मिली।
वहीं,
कुरुक्षेत्र के गांव बरोट निवासी कृष्ण कुमार,
करनाल के गांव डिंगर माजरा निवासी देवी सिंह,
कुरुक्षेत्र निवासी वृंदा शर्मा,
प्रदीप रावल,
पंकज,
तथा जींद के गांव पलवा निवासी कृष्ण को लक्की ड्रा में मदानी (कृषि उपकरण) प्रदान की गई।
सभी विजेताओं को पशुधन प्रदर्शनी स्थल पर ही पशुपालन विभाग के महानिदेशक डॉ. प्रेम सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। विभाग की इस पहल को पशुपालकों और किसानों ने सराहा और इसे पशुधन विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 1 2 9
Total Users : 429129
Total views : 684333

शहर चुनें