August 29, 2026 4:22 am

August 29, 2026 4:22 am

बीजेपी सरकार में नए काम होना तो दूर, बने-बनाए काम भी लटके पड़े  – दुष्यंत चौटाला

बुजुर्गों की धड़ाधड़ पेंशन काटने वाली भाजपा सरकार सांसदों-विधायकों की पेंशन क्यूं नहीं काटती ? – दिग्विजय चौटाला

चंडीगढ़, 8 फरवरी। हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा  है कि बीजेपी सरकार में नए काम होना तो दूर की बात है, बल्कि विकास से जुड़े बने-बनाए काम और चली-चलाई योजानएं खत्म करने और लटकाने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व गठबंधन सरकार ने मेवात यूनिवर्सिटी के लिए बजट का प्रावधान किया था, लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार की नाकामी के कारण अभी तक नूंह में विश्वविद्यालय के लिए स्थान का आवंटन तक नहीं किया गया। वे रविवार को मेवात में जेजेपी द्वारा आयोजित युवा योद्धा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज प्रदेश का प्रत्येक वर्ग सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लामबंद हो रहा है। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग और महिलाएं पेंशन न मिलने से नाराज है, प्रदेश में पुलिस व्यवस्था लगभग खत्म हो गई है और बदमाशी अपने चरम पर है।

 

वहीं जेजेपी युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि पीपीपी के नाम पर धड़ाधड़ बुजुर्गों की बुढ़ापा पेंशन काटी जा रही है, जो कि सरासर गलत है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सांसदों और विधायकों की कमाई लाखों में है तो उनकी कटौती क्यों नहीं की जाती? दिग्विजय ने ये भी कहा कि जेजेपी निरंतर युवाओं को साथ लेकर आगे बढ़ रही है। दिग्विजय ने कहा कि बूथ योद्धा और बूथ सखी के साथ-साथ पार्टी ने बीएलए की नियुक्तियों में युवाओं को भूमिका पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि 13 मार्च को जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला के जन्मदिन पर हांसी में जन  चेतना के रूप में मनाया जाएगा और इससे युवाओं को नई ऊर्जा मिलेगी। इस अवसर पर जेजेपी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी कार्यक्रम को  संबोधित किया। इस दौरान अनेक युवाओं ने जेजेपी ज्वाइन की।

 

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 0 8 2
Total Users : 400082
Total views : 645612

शहर चुनें