October 12, 2026 2:50 pm

October 12, 2026 2:50 pm

ऑस्ट्रेलिया से लौटते ही बजट सत्र की तैयारियों में जुटे विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

चंडीगढ़, 9 फरवरी। हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने ऑस्ट्रेलिया के अपने आधिकारिक दौरे से लौटते ही आगामी बजट सत्र की तैयारियों पर ध्यान केंद्रित कर दिया है। सोमवार को उन्होंने विधान सभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर सत्र से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
बैठक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि बजट सत्र वर्ष का सबसे महत्वपूर्ण सत्र होता है, ऐसे में इसकी तैयारियों में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सचिवालय की सभी शाखाओं को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सत्र से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और सुव्यवस्थित ढंग से पूरी हों।
हरविन्द्र कल्याण ने अधिकारियों से कहा कि सदन की कार्यवाही, विधायकों की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, तकनीकी संसाधनों और अन्य आवश्यक प्रबंधों को लेकर पहले से पूरी तैयारी की जाए, ताकि सत्र के दौरान किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो।
गौरतलब है कि हरियाणा सरकार की ओर से 20 फरवरी से विधानसभा का बजट सत्र बुलाए जाने की घोषणा की जा चुकी है। ऑस्ट्रेलिया यात्रा से लौटने के बाद सोमवार को पहली बार विधानसभा पहुंचे हरविन्द्र कल्याण ने साफ किया कि वे सत्र के सुचारु संचालन को लेकर पूरी तरह गंभीर हैं और किसी भी स्तर पर कमी नहीं रहने दी जाएगी।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 1 9 9
Total Users : 429199
Total views : 684427

शहर चुनें