September 20, 2026 12:57 am

September 20, 2026 12:57 am

PUNJAB: प्रगतिशील पंजाब निवेश सम्मेलन से युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के बड़े अवसर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

1.50 लाख करोड़ रुपये के निवेश से 5.20 लाख नौकरियों का सृजन होगा

चंडीगढ़, 11 फरवरी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा है कि मोहाली में 13 से 15 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाला ‘प्रगतिशील पंजाब निवेश सम्मेलन’ प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए एक ऐतिहासिक अवसर साबित होगा। इस सम्मेलन के माध्यम से व्यापक निवेश आएगा, जिससे युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे और राज्य की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।
मोहाली में प्रस्तावित सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा के लिए आयोजित उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब आज वैश्विक निवेशकों की प्राथमिकता बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन औद्योगिक तरक्की को नई दिशा देगा और प्रदेश को विकास के नए शिखर पर ले जाने में अहम भूमिका निभाएगा।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि सम्मेलन का विषय “पंजाब मीन्स बिजनेस – पॉलिसी टू प्रैक्टिस” होगा, जो नीति से अमल तक की स्पष्ट सोच को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार पहले ही गुरुग्राम, नई दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, मुंबई सहित जापान और दक्षिण कोरिया जैसे देशों में रोड शो आयोजित कर चुकी है।
उन्होंने कहा कि सम्मेलन के दौरान उद्घाटन व समापन सत्र, कंट्री सेशन, प्लेनरी सेशन और सेक्टरल सेशन आयोजित किए जाएंगे। देश-विदेश के नामी औद्योगिक दिग्गज इसमें भाग लेंगे और निवेश के नए अवसरों पर मंथन करेंगे।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि कृषि क्षेत्र की मौजूदा चुनौतियों को देखते हुए पंजाब की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए औद्योगिकीकरण ही एकमात्र रास्ता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किए गए औद्योगिक सुधारों, निवेश-अनुकूल माहौल, सरप्लस बिजली और त्वरित मंजूरी प्रणाली ने पंजाब को निवेश के लिए आकर्षक गंतव्य बनाया है।
भगवंत सिंह मान ने बताया कि अब तक राज्य को करीब 1.50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं, जिनसे 5.20 लाख युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। टाटा स्टील और सनातन टेक्सटाइल जैसी प्रमुख कंपनियों ने भी पंजाब में निवेश में रुचि दिखाई है।
उन्होंने कहा कि उद्योगों को आसान और पारदर्शी मंजूरी देने के लिए सेल डीड रजिस्ट्रेशन में ग्रीन स्टांप पेपर जैसी पहल की गई है। साथ ही, राज्य में उद्योगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए कुशल मानव संसाधन और मजबूत बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मेगा इवेंट के दौरान औद्योगिक प्रदर्शनी, सेमिनार और तकनीकी सत्रों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें उभरती तकनीकों और भविष्य की औद्योगिक रणनीतियों पर विशेष फोकस रहेगा।
इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ‘प्रगतिशील पंजाब निवेश सम्मेलन’ का लोगो भी जारी किया। इस अवसर पर उद्योग एवं व्यापार मंत्री संजीव अरोड़ा, मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 6 4 5 6
Total Users : 416456
Total views : 667537

शहर चुनें