June 17, 2026 1:13 pm

June 17, 2026 1:13 pm

चंडीगढ़ पुलिस ने अधिकारियों के लिए आयोजित की दो दिवसीय HIV/AIDS जागरूकता कार्यशाला

चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस द्वारा अपने अधिकारियों के लिए “HIV/AIDS Awareness Programme” विषय पर दो दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला 10 और 11 फरवरी 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक सेक्टर-26 स्थित रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर  के मल्टीमीडिया हॉल में आयोजित हुई।
कार्यशाला का आयोजन  मनजीत, आईपीएस, एसपी/हेडक्वार्टर एवं ट्रेनिंग, यूटी चंडीगढ़ के सक्षम मार्गदर्शन तथा श्री अमराओ सिंह, सीपीएस, डीएसपी/ट्रेनिंग, यूटी चंडीगढ़ की निगरानी में किया गया। कार्यक्रम में चंडीगढ़ स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी , यूटी चंडीगढ़ का सहयोग रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत से पहले इंस्पेक्टर पूनम दिलवारी, चीफ लॉ इंस्ट्रक्टर, रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर द्वारा परिचयात्मक संबोधन दिया गया। इसके बाद स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी के सहायक निदेशक श्री जतिंदर दहिया एवं श्री सुनील कुमार ने बतौर विशेषज्ञ संसाधन व्यक्ति प्रतिभागियों को HIV/AIDS से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी और उन्हें संवेदनशील बनाया।
कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को HIV और AIDS के प्रति जागरूकता, HIV/AIDS (Prevention and Control) Act, 2017 के आवश्यक प्रावधानों, समय पर जांच एवं उपचार के महत्व तथा HIV/AIDS से पीड़ित व्यक्तियों के प्रति भेदभाव रहित व्यवहार की आवश्यकता के बारे में अवगत कराया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कांस्टेबल से लेकर सहायक उप निरीक्षक रैंक तक के कुल 141 पुलिस कर्मियों ने भाग लिया और इंटरएक्टिव सत्रों में सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस बल को स्वास्थ्य संबंधी संवेदनशील मुद्दों पर जागरूक और जिम्मेदार बनाना रहा।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 4 5 4 2 1
Total Users : 345421
Total views : 571454

शहर चुनें