October 12, 2026 1:13 pm

October 12, 2026 1:13 pm

पंचकूला में हरियाणा युवा कांग्रेस का HPSC मुख्यालय घेराव, पुलिस द्वारा वाटर कैनन का इस्तेमाल

पंचकूला | 17 फरवरी 2026। पंचकूला में मंगलवार को हरियाणा युवा कांग्रेस ने हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) मुख्यालय का घेराव करने के लिए जोरदार कूच किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने किया, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर इसमें उदय भानु चिब के साथ भारतीय युवा कांग्रेस और हरियाणा युवा कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।
प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने HPSC मुख्यालय के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया। पंचकूला पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए हैवी बैरिकेडिंग की और स्थिति बेकाबू होते देख भीड़ को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का प्रयोग किया। कुछ देर तक इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना रहा, हालांकि बाद में हालात नियंत्रण में आ गए।

Oplus_131072

युवाओं की मांगों को लेकर आक्रोश
युवा कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मौजूदा भर्ती नीतियां युवाओं के हितों के खिलाफ हैं और इसके चलते बड़ी संख्या में पद खाली रह जाते हैं। प्रदर्शनकारियों ने हरियाणा लोक सेवा आयोग और HSSC से भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, समयबद्धता और स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगें
भर्तियों में लागू 35% न्यूनतम अंक मानदंड को जल्द समाप्त किया जाए, ताकि पद रिक्त न रहें।
HPSC परीक्षाओं में हरियाणा सामान्य ज्ञान (Haryana GK) की वेटेज कम से कम 20% तय की जाए, जिससे बाहरी अभ्यर्थियों का चयन सीमित हो।
HPSC और HSSC हर वर्ष अपना भर्ती कैलेंडर जारी करें।
चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए गए वादे के अनुसार CET क्वालिफाइड उम्मीदवारों को ₹9,000 प्रति माह की सहायता राशि तुरंत दी जाए।
कोर्ट में लंबित भर्तियों के शीघ्र निपटारे के लिए HPSC और HSSC में विशेषीकृत लीगल सेल का गठन किया जाए, जिसमें उम्मीदवारों के सुझाव भी शामिल हों।
जिन भर्तियों में बड़ी संख्या में सीटें खाली रह गई हैं, उन्हें दोबारा री-एडवर्टाइज कर भरा जाए।
प्रशासन का पक्ष
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए। मांगों को संबंधित विभागों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया गया है।
युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 1 6 1
Total Users : 429161
Total views : 684374

शहर चुनें