October 12, 2026 12:34 pm

October 12, 2026 12:34 pm

PUNJAB: विजीलैंस ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई: 4000 रुपए रिश्वत लेते जूनियर इंजीनियर रंगे हाथों गिरफ्तार

चंडीगढ़ | 17 फरवरी। राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ब्यूरो ने पी.एस.पी.सी.एल. कार्यालय, जिला फाजिल्का में तैनात जूनियर इंजीनियर स्वर्ण सिंह को 4000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यह गिरफ्तारी गांव गगन, जिला फाजिल्का के एक किसान द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की गई। शिकायतकर्ता के अनुसार, उसके पारिवारिक सदस्य द्वारा बिजली मीटर खराब होने के कारण अस्थायी रूप से बिजली की तार को मेन सप्लाई से जोड़ दिया गया था।
इस मामले की जांच के लिए मौके पर पहुंचे जूनियर इंजीनियर स्वर्ण सिंह ने शिकायतकर्ता को बिजली चोरी का मामला दर्ज करने की धमकी दी। बाद में जब शिकायतकर्ता उससे उसके कार्यालय में मिला, तो आरोपी ने मामले को रफा-दफा करने के बदले 5000 रुपए रिश्वत की मांग की।
शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने की बातचीत को सबूत के तौर पर रिकॉर्ड कर लिया। लगातार विनती करने पर सौदा 4000 रुपए में तय हुआ। इसके बाद शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से संपर्क किया। प्राथमिक जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आरोपी को 4000 रुपए रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में विजीलैंस ब्यूरो थाना फिरोजपुर में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

 

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 1 4 4
Total Users : 429144
Total views : 684350

शहर चुनें