April 6, 2026 1:07 am

April 6, 2026 1:07 am

SC-BC बैकलॉग खत्म करने की दिशा में बड़ी प्रगति: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

विपक्ष अपने कार्यकाल का हिसाब दे, हजारों पद खाली छोड़े – सीएम
चंडीगढ़, 25 फरवरी। नायब सिंह सैनी ने हरियाणा विधानसभा में अनुसूचित जाति (एससी), पिछड़ा वर्ग (बीसी) और अन्य आरक्षित वर्गों के बैकलॉग के मुद्दे पर विस्तृत और तथ्यात्मक जवाब दिया। कांग्रेस विधायकों द्वारा उठाए गए सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला।
उन्होंने कहा कि जो विपक्षी सदस्य बैकलॉग का मुद्दा उठा रहे हैं, वे पहले अपने कार्यकाल पर नजर डालें। मुख्यमंत्री के अनुसार, कांग्रेस शासन के दौरान हजारों पद खाली रहे, लेकिन उन पदों को भरने के लिए गंभीर प्रयास नहीं किए गए, जिससे गरीब और वंचित वर्गों के साथ अन्याय हुआ।
कांग्रेस कार्यकाल के आंकड़े गिनाए
मुख्यमंत्री ने बताया कि कांग्रेस मार्च 2005 में सत्ता में आई थी।
मार्च 2006 में एससी का बैकलॉग 14,395 और बीसी का 5,929 था।
मार्च 2008 में एससी का बैकलॉग 13,046 और बीसी का 5,291 रहा।
मार्च 2010 में एससी बैकलॉग 11,029 और बीसी 9,187 तक पहुंच गया।
मार्च 2011 में एससी 8,003 और बीसी 4,882 था।
दिसंबर 2012 में एससी 9,558 और बीसी 6,331 पदों का बैकलॉग दर्ज किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ये आंकड़े दर्शाते हैं कि विपक्ष ने अपने शासनकाल में आरक्षित वर्गों के हितों की अनदेखी की।
वर्तमान सरकार में बैकलॉग में भारी कमी
मुख्यमंत्री ने मार्च 2024 तक की स्थिति का ब्यौरा देते हुए बताया कि विभिन्न विभागों में बैकलॉग में उल्लेखनीय कमी आई है।
विभागों में बैकलॉग (मार्च 2024 तक):
ग्रुप ए: एससी 145, बीसी-ए 180, बीसी-बी शून्य
ग्रुप बी: एससी 548, बीसी-ए 3, बीसी-बी शून्य
ग्रुप सी: एससी 1,931, बीसी-ए 1,106, बीसी-बी शून्य
ग्रुप डी: एससी शून्य, बीसी-ए शून्य, बीसी-बी 180
सार्वजनिक उपक्रमों में स्थिति:
ग्रुप ए: एससी 63, बीसी-ए 44, बीसी-बी 39
ग्रुप बी: एससी 18, बीसी-ए शून्य, बीसी-बी शून्य
ग्रुप सी: सभी श्रेणियों में शून्य
ग्रुप डी: एससी शून्य, बीसी-ए 132, बीसी-बी 21
2014 से 2019 के बीच बड़े पैमाने पर भर्ती
मुख्यमंत्री ने बताया कि 2014 से फरवरी 2019 तक:
अनुसूचित जातियों के ए वर्ग में 20, बी वर्ग में 1,616, सी वर्ग में 5,041 और डी वर्ग में 4,245 पदों पर नियमित भर्ती की गई।
पिछड़े वर्गों के ए वर्ग में 16, बी वर्ग में 990, सी वर्ग में 6,500 और डी वर्ग में 5,661 पद भरे गए।
इसके अलावा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा विशेष भर्ती अभियान चलाकर अनुसूचित जातियों के 22 और पिछड़े वर्गों के 42 बैकलॉग पदों को भरा गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आरक्षित वर्गों के अधिकारों की रक्षा और उन्हें न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा बैकलॉग को पूरी तरह समाप्त करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

BabuGiri Hindi
Author: BabuGiri Hindi

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

2 9 1 3 3 9
Total Users : 291339
Total views : 493635

शहर चुनें