November 28, 2026 10:43 pm

November 28, 2026 10:43 pm

चंडीगढ़ ग्रामीण विकास मंच ने लैंड पूलिंग पॉलिसी लागू करने की उठाई मांग

प्रशासन मूल निवासियों के साथ कर रहा अन्याय: सतिंदर पाल सिंह सिद्धू
चंडीगढ़: चंडीगढ़ ग्रामीण विकास मंच के प्रधान एवं नॉमिनेटेड काउंसलर सतिंदर पाल सिंह सिद्धू ने शहर में लैंड पूलिंग पॉलिसी लागू न किए जाने को लेकर प्रशासन की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ को गांवों को उजाड़कर बसाया गया था, लेकिन आज उन्हीं गांवों और उनके मूल निवासियों की मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है।
सिद्धू ने कहा कि लंबे समय से गांवों के लोग लैंड पूलिंग पॉलिसी लागू करने की मांग कर रहे हैं। यूटी प्रशासन द्वारा समय-समय पर इस संबंध में आश्वासन भी दिए गए, लेकिन अब मुख्य सचिव द्वारा इस पॉलिसी से पीछे हटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और अन्यायपूर्ण है।
उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर प्रशासन लैंड पूलिंग पॉलिसी लागू नहीं कर रहा, वहीं दूसरी ओर गांवों को कॉलोनियों के साथ जोड़कर उनका मूल स्वरूप बदला जा रहा है। उन्होंने मांग की कि गांवों को कॉलोनियों के बजाय गांवों के साथ ही जोड़ा जाए और उनकी पारंपरिक संरचना को सुरक्षित रखा जाए।
सिद्धू ने यह भी कहा कि गांवों की जमीनों के कलेक्टर रेट शहरों के बराबर बढ़ाए जाएं, ताकि ग्रामीणों को उनकी जमीन का उचित मूल्य मिल सके। साथ ही, गांवों से संबंधित अन्य समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यूटी प्रशासन ने जल्द ही चंडीगढ़ के मूल निवासियों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो आने वाले दिनों में मंच के नेतृत्व में गांवों के लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 6 4 4 1 6
Total Users : 464416
Total views : 733653

शहर चुनें