August 29, 2026 4:28 am

August 29, 2026 4:28 am

चंडीगढ़ में बम की धमकी से हड़कंप, पासपोर्ट कार्यालय और सेक्टर-17 बस स्टैंड को उड़ाने की चेतावनी, पुलिस ने चलाया सघन तलाशी अभियान

चंडीगढ़। शहर में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब सेक्टर-34 और इंडस्ट्रियल एरिया स्थित पासपोर्ट कार्यालय को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी भरे मेल में सेक्टर-17 स्थित बस स्टैंड का भी जिक्र किया गया, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं।
सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंचीं और संबंधित परिसरों में गहन तलाशी अभियान चलाया गया। सुरक्षा के मद्देनज़र पासपोर्ट कार्यालय और बस स्टैंड को एहतियातन कुछ समय के लिए खाली करवाया गया। वहां मौजूद लोगों की जांच की गई और प्रवेश-निकास द्वारों पर निगरानी बढ़ा दी गई।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस की साइबर सेल टीम ईमेल की जांच में जुट गई है ताकि यह पता लगाया जा सके कि धमकी किस आईडी से और किस स्थान से भेजी गई। प्रारंभिक जांच में इसे शरारती तत्वों की हरकत माना जा रहा है, हालांकि पुलिस किसी भी संभावना से इनकार नहीं कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
फिलहाल तलाशी के दौरान किसी भी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को दें।
घटना के बाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 0 8 2
Total Users : 400082
Total views : 645612

शहर चुनें