May 23, 2026 8:21 pm

May 23, 2026 8:21 pm

भाजपा ने राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की

नई दिल्ली, 03 मार्च 2026। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने विभिन्न राज्यों में होने वाले राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी मुख्यालय, नई दिल्ली से जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।
घोषित सूची के अनुसार बिहार से नितिन नवीन और शिवेश कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है। असम से तेराश गोवाला और जोगेन मोहन को मौका दिया गया है। छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा को प्रत्याशी घोषित किया गया है, जबकि हरियाणा से संजय भाटिया को उम्मीदवार बनाया गया है।
इसी प्रकार ओडिशा से मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को टिकट दिया गया है। पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा को पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सभी उम्मीदवार संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं और अपने-अपने राज्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। भाजपा नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि ये सभी नेता राज्यसभा में पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे।
उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही संबंधित राज्यों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। अब नामांकन प्रक्रिया और आगामी चुनाव को लेकर रणनीतिक तैयारियां शुरू हो गई

Loading Viewer...

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 2 3 5 5 5
Total Users : 323555
Total views : 540268

शहर चुनें