August 28, 2026 8:12 am

August 28, 2026 8:12 am

CHANDIGARH: पंजाब यूनिवर्सिटी PU में बीए, बीकॉम, एलएलबी ऑनर्स के लिए आवेदन शुरू

9 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन का मौका, 26 अप्रैल को होगी सीईटी-यूजी परीक्षा
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीए एलएलबी (ऑनर्स) और बीकॉम एलएलबी (ऑनर्स) पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार इच्छुक विद्यार्थी 9 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पीयू के प्रवक्ता ने बताया कि प्रवेश परीक्षा सीईटी-यूजी 2026 का प्रॉस्पेक्टस और आवेदन फॉर्म विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट http://uglaw.puchd.ac.in⁠ पर उपलब्ध है। इन दोनों कोर्सों में प्रवेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET-UG 2026) और 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर दिया जाएगा। दोनों को 50-50 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा।
26 अप्रैल को होगी प्रवेश परीक्षा
प्रवेश परीक्षा 26 अप्रैल को चंडीगढ़ में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 22 अप्रैल को वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।

सीटों का विवरण
यूआईएलएस, चंडीगढ़ में बीए एलएलबी (ऑनर्स) और बीकॉम एलएलबी (ऑनर्स) के लिए 180-180 सीटें निर्धारित हैं। (विदेशी नागरिकों और एनआरआई सीटें अलग होंगी।)
University Institute of Legal Studies, लुधियाना में बीए एलएलबी (ऑनर्स) के लिए 60 सीटें उपलब्ध हैं।
UILS Swami Sarvanand Giri, होशियारपुर में भी बीए एलएलबी (ऑनर्स) की 60 सीटें निर्धारित की गई हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 9 अप्रैल
ऑनलाइन फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 11 अप्रैल
फीस डिटेल भरने व फोटो/हस्ताक्षर अपलोड करने की अंतिम तिथि: 15 अप्रैल
ई-एडमिट कार्ड उपलब्ध: 22 अप्रैल
लेट फीस के साथ फॉर्म पूरा करने का अवसर: 23 अप्रैल (सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक) – 500 रुपये लेट फीस के साथ
विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन विद्यार्थियों ने फीस जमा कर दी है लेकिन आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए हैं, वे 23 अप्रैल को निर्धारित समय में लेट फीस देकर अपना फॉर्म पूरा कर सकते हैं।
पीयू प्रशासन ने सभी इच्छुक विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी भी तकनीकी या प्रशासनिक असुविधा से बचा जा सके।
कानून की पढ़ाई करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है, क्योंकि पीयू के लॉ कोर्स राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित माने जाते हैं और यहां से पढ़े छात्र न्यायिक सेवा, वकालत, कॉरपोरेट लॉ और सिविल सर्विसेज में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते रहे हैं।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 9 9 3 2 8
Total Users : 399328
Total views : 644583

शहर चुनें