सोनीपत: सोनीपत जिले के दुभेटा गांव की होनहार क्रिकेट खिलाड़ी Aditi Sheoran को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हरियाणा सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा। उन्हें 8 मार्च 2026 को आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
यह सम्मान समारोह Sirsa में आयोजित होगा, जहां हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini अपने हाथों से अदिति श्योराण को प्रशंसा पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे।
अदिति श्योराण ने क्रिकेट के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। वह स्टेट, नेशनल और Board of Control for Cricket in India स्तर पर भी खेल चुकी हैं। इसके अलावा वह चंडीगढ़ महिला क्रिकेट टीम का भी हिस्सा रह चुकी हैं और अपने शानदार प्रदर्शन से कई प्रतियोगिताओं में प्रदेश का नाम रोशन कर चुकी हैं।
खास बात यह है कि अदिति श्योराण केवल क्रिकेट ही नहीं बल्कि तीन अलग-अलग खेलों में राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी रह चुकी हैं। उनकी इस उपलब्धि के लिए हरियाणा सरकार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उन्हें विशेष रूप से सम्मानित कर रही है।
दुभेटा गांव की बेटी की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों का कहना है कि अदिति श्योराण की सफलता से क्षेत्र की अन्य बेटियों को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।













Total Users : 382557
Total views : 621938