September 20, 2026 12:18 am

September 20, 2026 12:18 am

UPSC में देशभर में तीसरा स्थान पाने पर एकाशं ढूल को जजपा नेताओं ने दी बधाई

पंचकूला, 7 मार्च। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में पूरे भारत में तीसरा स्थान हासिल कर पंचकूला का नाम रोशन करने वाले होनहार छात्र एकाशं ढूल को बधाई देने के लिए जननायक जनता पार्टी (जजपा) के जिला अध्यक्ष ओ. पी. सिहाग और जिला कार्यालय सचिव सुरिन्दर चड्डा सेक्टर-12ए स्थित उनके निवास पर पहुंचे।
इस अवसर पर जजपा नेताओं ने एकाशं ढूल और उनके परिवार को शुभकामनाएं देते हुए उनकी इस उपलब्धि को पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया।
जिला अध्यक्ष ओ. पी. सिहाग ने कहा कि एकाशं ढूल ने अपनी मेहनत, लगन और समर्पण से न केवल अपने माता-पिता बल्कि पंचकूला और पूरे प्रदेश का नाम देशभर में रोशन किया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को एकाशं ढूल से प्रेरणा लेनी चाहिए कि कठिन परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि हमें एकाशं ढूल, उनके पिता कृष्ण ढूल और उनकी माता पर गर्व है। इस शानदार उपलब्धि के लिए पूरे परिवार को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।
इस मौके पर मौजूद लोगों ने भी एकाशं ढूल की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 6 4 4 3
Total Users : 416443
Total views : 667522

शहर चुनें