September 20, 2026 12:18 am

September 20, 2026 12:18 am

कुरुक्षेत्र की शगुन मेहरा ने यूपीएससी परीक्षा प्राप्त किया 618रैंक

पवन चोपड़ा

चंडीगढ़। कुरुक्षेत्र जिला की शगुन मेहरा ने केंद्रीय लोक सेवा आयोग की प्रतिष्ठित परीक्षा पास करते हुए अपने प्रदेश और माता-पिता का नाम रोशन किया है। जिसमें शगुन मेहरा 618 रैंक हासिल किया है।

 

वहीं दूसरी ओर शगुन मेहरा की सफलता पर परिजनों और सभी सगे संबंधियों में खुशी की लहर है। उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा पास की है। वे मौजूदा समय में अंबाला सिटी में नायब तहसीलदार के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बीएससी कंप्यूटर साइंस पंजाब यूनिवर्सिटी से की थी उसके बाद मास्टर कंप्यूटर एप्लीकेशन कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से की है। वह मूल रूप से कुरुक्षेत्र के गांव लोहार माजरा से हैं ।जबकि मौजूदा समय में कुरुक्षेत्र के अर्बन स्टेट में रह रहे हैं।

जबकि उनके पिता यशपाल मेहरा गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेन्ट ऑथोरिटी मुख्य अभियंता के पद से सेवानिवृत हुए हैं जो कि हरियाणा पीडब्ल्यूडी विभाग में कार्यरत थे। वहीं उनकी बड़ी बहन विदेश में सेटल है। वहीं छोटा भाई बीटेक की पढ़ाई कर रहा है बीटेक की पढ़ाई कर रहा है।

शगुन ने अपनी उपलब्धि पर माता-पिता और गुरुजनों का जताया आभार

शगुन ने कहा कि दृढ़ निश्चय और कड़ी मेहनत से बड़े से बड़ा मुकाम हासिल किया जा सकता है। उन्होंने सभी युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि किसी भी युवा को कभी सफलता न मिलने से हतोत्साहित नहीं होना चाहिए कोशिश करने वालों को एक न एक दिन सफलता जरूर मिलती है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 6 4 4 3
Total Users : 416443
Total views : 667522

शहर चुनें