चंडीगढ़। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया की धर्मपत्नी अनीता कटारिया ने पहली बार यूटी सिविल सचिवालय स्थित उनके कार्यालय का दौरा किया। इस अवसर को विशेष और भावनात्मक बताते हुए राज्यपाल ने महिलाओं की भूमिका और उनके योगदान की सराहना की।
इस दौरान राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि यह अवसर उनके लिए बेहद खास रहा। उन्होंने कहा कि हर महिला अपने परिवार और जीवनसाथी के जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। परिवार के प्रति उनका समर्पण, सहयोग और प्रेरणा ही परिवार और समाज को आगे बढ़ाने की ताकत प्रदान करती है।
उन्होंने कहा कि जीवनसाथी के कार्यों में महिलाओं का समर्थन और प्रोत्साहन उनकी सफलता में अहम भूमिका निभाता है। परिवार की मजबूती और सामाजिक मूल्यों को बनाए रखने में महिलाओं का योगदान हमेशा प्रेरणादायक रहा है।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राज्यपाल ने सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज में महिलाओं को सम्मान, समान अवसर और सशक्तिकरण प्रदान करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की प्रगति ही समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है।
इस मौके पर उन्होंने महिलाओं की उपलब्धियों और उनके योगदान को सराहते हुए समाज के सभी वर्गों से महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों के प्रति संवेदनशील रहने का आह्वान भी किया।













Total Users : 354236
Total views : 583645