April 7, 2026 3:15 pm

April 7, 2026 3:15 pm

CHANDIGARH:एक्सटेंशन न मिलने पर चंडीगढ़ की SSP कंवरदीप कौर छुट्टी पर गईं, सुमेर प्रताप सिंह को मिला लॉ एंड ऑर्डर का अतिरिक्त चार्ज

चंडीगढ़,। चंडीगढ़ पुलिस में एक अहम प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला है। चंडीगढ़ की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) KunwarDeep Kaur एक्सटेंशन न मिलने के बाद छुट्टी पर चली गई हैं। उनके अवकाश पर जाने के बाद एसएसपी ट्रैफिक एवं सुरक्षा Sumer Pratap Singh को एसएसपी लॉ एंड ऑर्डर का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया है। सुमेर प्रताप सिंह हरियाणा काडर के आईपीएस अधिकारी है।

पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, अब शहर की कानून-व्यवस्था से जुड़े सभी प्रशासनिक और पुलिसिंग कार्यों की जिम्मेदारी फिलहाल सुमेर प्रताप सिंह संभालेंगे। यह व्यवस्था अगली नियुक्ति या प्रशासन के नए आदेश जारी होने तक लागू रहेगी।
दूसरी महिला एसएसपी के रूप में संभाली थी कमान
आईपीएस अधिकारी कंवरदीप कौर ने 9 मार्च 2023 को चंडीगढ़ के एसएसपी पद का कार्यभार संभाला था। वे इस पद पर तैनात होने वाली चंडीगढ़ की दूसरी महिला एसएसपी बनी थीं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने शहर में कानून व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन और पुलिसिंग सिस्टम को मजबूत करने के लिए कई पहल की थीं।
उनके नेतृत्व में चंडीगढ़ पुलिस ने अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और साइबर क्राइम के मामलों में विशेष अभियान भी चलाए थे।
एक्सटेंशन की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी थी
सूत्रों के अनुसार, उनके कार्यकाल को बढ़ाने की प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी गई थी। चंडीगढ़ के प्रशासक और पंजाब के राज्यपाल Gulab Chand Kataria ने भी उनके कार्यकाल को आगे बढ़ाने की सिफारिश की थी।
हालांकि, अब तक एक्सटेंशन को लेकर अंतिम आदेश जारी नहीं हो सके हैं। इसी बीच उन्होंने अवकाश पर जाने का निर्णय लिया।

पुलिस प्रशासन में हलचल
एसएसपी स्तर पर यह बदलाव चंडीगढ़ पुलिस प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। फिलहाल सुमेर प्रताप सिंह को लॉ एंड ऑर्डर का अतिरिक्त चार्ज मिलने के बाद शहर में सुरक्षा और कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी उनके पास रहेगी।
पुलिस महकमे में अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि प्रशासन आगे स्थायी एसएसपी की नियुक्ति करता है या कंवरदीप कौर के कार्यकाल को विस्तार दिया जाता है।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

2 9 1 9 4 8
Total Users : 291948
Total views : 494480

शहर चुनें