April 5, 2026 12:40 pm

April 5, 2026 12:40 pm

एशिया के युद्धग्रस्त देशों में फंसे चंडीगढ़ के लोगों की जानकारी मांगी, उपायुक्त कार्यालय ने जारी की सार्वजनिक सूचना

परिवारजन डीसी ऑफिस से करें तुरंत संपर्क, ई-मेल के माध्यम से भी भेज सकते हैं पूरी जानकारी
चंडीगढ़,। यू.टी. प्रशासन ने एशिया के युद्धग्रस्त क्षेत्रों में फंसे चंडीगढ़ के नागरिकों को सुरक्षित निकालने और उनकी सहायता के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से जारी एक सार्वजनिक सूचना में कहा गया है कि यदि चंडीगढ़ का कोई निवासी वर्तमान में एशिया के किसी युद्धग्रस्त देश में फंसा हुआ है, तो उसके परिवारजन या परिचित तुरंत उपायुक्त कार्यालय, यू.टी. चंडीगढ़ से संपर्क करें।
प्रशासन ने कहा है कि इस तरह की जानकारी मिलने पर संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर फंसे हुए लोगों को आवश्यक सहायता और राहत उपलब्ध कराने की कोशिश की जाएगी। इसके लिए प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है।
ई-मेल के माध्यम से भी भेज सकते हैं जानकारी
प्रशासन ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति सीधे कार्यालय नहीं पहुंच सकता तो वह आवश्यक जानकारी ई-मेल के माध्यम से भी भेज सकता है। इसके लिए उपायुक्त कार्यालय की आधिकारिक ई-मेल आईडी dc-chd@nic.in जारी की गई है, जिस पर फंसे हुए व्यक्ति से संबंधित पूरा विवरण भेजा जा सकता है।
यह जानकारी देना अनिवार्य
उपायुक्त कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि सूचना भेजते समय निम्न विवरण अवश्य शामिल किए जाएं—
संबंधित व्यक्ति का पूरा नाम
पासपोर्ट नंबर (यदि उपलब्ध हो)
वह किस देश और शहर में मौजूद है
वर्तमान संपर्क नंबर या अन्य संपर्क विवरण
चंडीगढ़ में रहने वाले परिवार के सदस्यों का विवरण
समन्वय में मिलेगी मदद
प्रशासन के अनुसार, यह जानकारी मिलने से विभिन्न सरकारी एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करने और जरूरत पड़ने पर राहत व बचाव कार्यों को तेज करने में मदद मिलेगी।
उपायुक्त कार्यालय ने सभी नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें किसी ऐसे व्यक्ति की जानकारी है जो एशिया के किसी युद्धग्रस्त क्षेत्र में फंसा हुआ है, तो वह बिना देरी किए प्रशासन तक यह जानकारी पहुंचाएं, ताकि समय रहते सहायता सुनिश्चित की जा सके।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

2 9 1 1 3 9
Total Users : 291139
Total views : 493319

शहर चुनें