May 23, 2026 8:35 pm

May 23, 2026 8:35 pm

किसान की बेटी की शादी में पहुंचे राहुल गांधी, परिवार ने हरियाणवी अंदाज में किया स्वागत, देखे राहुल का हरियाणवी अंदाज

गोहाना के मदीना गांव में किसान संजय मलिक के घर समारोह में शामिल हुए विपक्ष के नेता, नवविवाहित जोड़े को दिया आशीर्वाद
सोनीपत: लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi मंगलवार को हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना क्षेत्र के मदीना गांव में किसान संजय मलिक की बेटी तनु की शादी में शामिल हुए। किसान परिवार के निमंत्रण पर पहुंचे राहुल गांधी का ग्रामीणों और परिजनों ने आत्मीय स्वागत किया।
शादी समारोह में पहुंचते ही परिवार और गांव के लोगों ने पारंपरिक हरियाणवी अंदाज में उनका अभिनंदन किया। इस दौरान राहुल गांधी ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना की।
राहुल गांधी ने अपने संदेश में कहा कि किसान संजय मलिक और उनके पूरे परिवार ने बेहद आत्मीयता के साथ स्वागत किया। उन्होंने कहा कि परिवार की मोहब्बत और अपनापन साफ दिखाई दे रहा था। साथ ही उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अन्नदाता के घर का भोज तो स्वादिष्ट होना ही था।
उन्होंने नवविवाहित दंपत्ति को ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और खुशहाल जीवन की कामना की। राहुल गांधी ने किसान संजय मलिक और पूरे परिवार को इस शुभ अवसर पर बधाई भी दी।
राहुल गांधी के कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के भी विशेष इंतजाम किए गए थे। उनके साथ स्थानीय कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। शादी समारोह में राहुल गांधी के पहुंचने से गांव के लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला और कई ग्रामीणों ने उनके साथ मुलाकात कर फोटो भी खिंचवाई।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

3 2 3 5 5 9
Total Users : 323559
Total views : 540278

शहर चुनें