हरियाणा विधानसभा, उच्चतर शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन ने की समीक्षा बैठक
चंडीगढ़/सोनीपत। युवाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था, जनप्रतिनिधित्व और राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने के उद्देश्य से हरियाणा विधानसभा की पहल पर 21 मार्च को सोनीपत के मुरथल स्थित Deenbandhu Chhotu Ram University of Science and Technology में आयोजित होने वाले युवा सम्मेलन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए मंगलवार को हरियाणा विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों ने सोनीपत जिला प्रशासन और विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की।
यह सम्मेलन हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष Harvinder Kalyan के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। इसमें सोनीपत जिले के विभिन्न विश्वविद्यालयों और करीब 20 महाविद्यालयों के बड़ी संख्या में विद्यार्थी भाग लेंगे। सम्मेलन में राज्यसभा के उपसभापति Harivansh Narayan Singh मुख्य अतिथि के रूप में युवाओं को संबोधित करेंगे। वहीं राज्यसभा के महासचिव P. C. Mody भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
आयोजकों के अनुसार यह सम्मेलन प्रधानमंत्री Narendra Modi के विकसित भारत 2047 के विज़न तथा ‘एक राष्ट्र-एक विधायिका’ की अवधारणा को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
मंगलवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता उच्चतर शिक्षा विभाग के महानिदेशक Srinivasan Narayanan ने की। बैठक में सम्मेलन की तैयारियों से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई और यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया कि कार्यक्रम में आने वाले विद्यार्थियों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और प्रेरणादायक वातावरण उपलब्ध कराया जाए।
बैठक के बाद अधिकारियों ने आयोजन स्थल का निरीक्षण भी किया। इस दौरान विद्यार्थियों के पंजीकरण, अतिथियों के स्वागत व ठहराव, सभागार की तकनीकी तैयारियों, पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, अग्निशमन सुरक्षा, चिकित्सा सुविधाओं, परिवहन प्रबंधन और जलपान व्यवस्था सहित सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष के सलाहकार Ramnaryan Yadav ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियां समयबद्ध और आपसी समन्वय के साथ पूरी की जाएं, ताकि सम्मेलन में भाग लेने वाले विद्यार्थियों और अतिथियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
बैठक में विश्वविद्यालय के कुलपति Dr. Shriprakash, सोनीपत के एसडीएम Subhash Chand, उच्चतर शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक Dr. Ajit Singh सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।










Total Users : 291139
Total views : 493319