October 13, 2026 7:51 pm

October 13, 2026 7:51 pm

वरिष्ठ पत्रकार दीपक बंसल की माताजी का निधन, मनीमाजरा श्मशान घाट में आज होगा अंतिम संस्कार

पंचकूला/चंडीगढ़। वरिष्ठ पत्रकार दीपक बंसल की पूजनीय माताजी श्रीमती कांता बंसल का बुधवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत और परिचितों में शोक की लहर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीमती कांता बंसल, श्री सुभाष बंसल (दिवाल वाले) की धर्मपत्नी थीं। उनका देहांत आज 11 मार्च 2026 को हुआ।
परिवार की ओर से बताया गया है कि उनका अंतिम संस्कार आज संस्कार श्मशान भूमि, हाउसिंग बोर्ड चौक, मनीमाजरा (चंडीगढ़) में दोपहर 12:30 बजे किया जाएगा।
स्वर्गीय श्रीमती कांता बंसल के निधन पर पत्रकारों, सामाजिक संगठनों और परिचितों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।
शोक संतप्त:
बंसल परिवार
दीपक बंसल, वरिष्ठ पत्रकार (पंजाब केसरी, हरियाणा-पंचकूला)
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

Our Visitor

4 2 9 6 7 7
Total Users : 429677
Total views : 685121

शहर चुनें