May 23, 2026 9:02 pm

May 23, 2026 9:02 pm

एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम की कार्रवाई: चोरी की बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार, ई-रिक्शा की बैटरी भी बरामद

पंचकूला। वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सक्रिय पंचकूला पुलिस की एंटी व्हीकल थेफ्ट (एवीटी) टीम ने एक आरोपी को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी से एक अन्य चोरी की वारदात का भी खुलासा हुआ है, जिसमें ई-रिक्शा की बैटरी चोरी की गई थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बैटरी भी बरामद कर ली है।

एसीपी सुरेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 मार्च को एवीटी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सेक्टर-14 पंचकूला स्थित किसान भवन के पास दबिश दी। इस दौरान पुलिस टीम ने एक युवक को चोरी की बाइक के साथ काबू कर लिया। आरोपी की पहचान अनीश उर्फ गुलशन निवासी मौली जांगरा, चंडीगढ़ के रूप में हुई है।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसने यह बाइक करीब तीन महीने पहले अंबाला से चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बाइक बरामद कर ली है।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि इस संबंध में थाना सेक्टर-14 पंचकूला में पहले से ही वाहन चोरी का मामला दर्ज था। आरोपी से पूछताछ के दौरान एक अन्य चोरी की वारदात का भी खुलासा हुआ, जिसमें उसने एक ई-रिक्शा की बैटरी चोरी की थी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर सेक्टर-17 पंचकूला से बैटरी भी बरामद कर ली है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 2 3 5 6 7
Total Users : 323567
Total views : 540287

शहर चुनें