April 6, 2026 12:15 pm

April 6, 2026 12:15 pm

चंडीगढ़ में रविवार को आंधी और बारिश से मौसम सुहावना, गेहूं की फसल हुई प्रभावित

चंडीगढ़: हरियाणा के कई जिलों में रविवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। गुरुग्राम और रेवाड़ी में ओलावृष्टि हुई, जबकि फरीदाबाद, हिसार, सोनीपत, पलवल और रोहतक सहित कई अन्य जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। इस बदलाव ने एक तरफ मौसम को सुहावना बना दिया, तो दूसरी तरफ गेहूं की फसल के लिए चिंता बढ़ा दी।

हरियाणा में बारिश का अलर्ट:

मौसम विभाग ने पहले ही सूबे के नूंह, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, चरखी दादरी, भिवानी, झज्जर, रोहतक, हिसार और सोनीपत जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया था। विभाग ने बताया कि इन जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की गति 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है, जिससे स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

गेहूं की फसल को नुकसान:

हरियाणा में बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं किसानों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर दी। गेहूं की फसल अब पकने के अंतिम चरण में है और बारिश व तेज हवा के चलते फसल को नुकसान होने की संभावना है। कई जिलों में खेतों में पानी जमा होने और फसल झुकने की शिकायतें सामने आई हैं।

हरियाणा का तापमान:

बीते 24 घंटों में हरियाणा का न्यूनतम तापमान महेंद्रगढ़ के नारनौल में 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है। रात के समय सबसे अधिक तापमान पलवल में 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं अधिकतम तापमान नूंह में 34 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है। अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा।

विशेष सावधानी:

मौसम विभाग ने स्थानीय लोगों और किसानों से तेज हवाओं और ओलावृष्टि से सतर्क रहने की अपील की है। किसानों को अपने खेतों और फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय करने की सलाह दी गई है।

 

BabuGiri Hindi
Author: BabuGiri Hindi

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

2 9 1 4 8 7
Total Users : 291487
Total views : 493852

शहर चुनें