July 14, 2026 5:58 am

July 14, 2026 5:58 am

Honeytrap Case Panipat : ‘पति मार रहा है…’, रिटायर्ड SI को घर बुलाकर हनीट्रैप में फंसाया, 15 लाख की रंगदारी मांग रही महिला गिरफ्तार

Honeytrap Case Panipat : रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर को हनी ट्रैप में फंसाकर 15 लाख रुपये मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने गिरोह की एक महिला को अनाज मंडी में एक लाख रुपये लेते शनिवार शाम को गिरफ्तार किया है।

आरोपित महिला चुलकाना रोड की रहने वाली है। रविवार को मजिस्ट्रेट के सामने पेशकर महिला को जेल भेज दिया। वहीं, मामले में शामिल अन्य आरोपितों की पुलिस तलाश कर रही है।

थाना प्रभारी गुलशन रावल ने बताया कि 14 मार्च को सोनीपत के गन्नौर निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत देकर बताया था कि वह पुलिस विभाग से सब इंस्पेक्टर सेवानिवृत्त है। गन्नौर के गांव आहुलाना निवासी रणबीर के साथ उसकी जान पहचान है। रणबीर ने उसे एक साल पहले अपना जीजा बताकर गन्नौर निवासी सतबीर से मिलवाया था।

MP:Hearing of high-profile honey-trapping, blackmailing case on Monday

रणबीर ने फरवरी में उसे अपनी जानकार चुलकाना रोड निवासी महिला से मिलवाया और कहा कि पति शराब पीकर महिला के साथ मारपीट करता है। महिला ने उसका मोबाइल नंबर भी लिया। 10 मार्च को महिला की कॉल आई और उसने पति द्वारा मारपीट कर घर से निकालने की बात कहकर उसे अपने घर बुलाया।

घर पर महिला अकेली थी। उसने रसोई से नशीला पानी लाकर पीड़ित को पिलाया और उसके बाद उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सतबीर और रणबीर को भेज दी। महिला सहित सतबीर और रणबीर ने कॉल कर शिकायत रुकवाने के लिए पीड़ित के स्वजन से 10 से 15 लाख रुपये की मांग की।

शनिवार को अधिक दवाब बनाने पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला ने शनिवार सुबह एक लाख रुपये देने का दबाव बनाया तो शाम में सब इंस्पेक्टर प्रदीप, सरिता और हवलदार अमित की टीम ने महिला को अनाज मंडी में रंगे हाथ एक लाख रुपये लेते काबू किया।

यह भी पढ़े : https://babugirihindi.com/archives/5986

Ravi Kumar
Author: Ravi Kumar

News

virender chahal

Our Visitor

3 6 8 3 8 3
Total Users : 368383
Total views : 602576

शहर चुनें