चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र का गला घोंटने का काम स्वयं कांग्रेस कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाना उनकी कुंठा का परिचायक है, जबकि वास्तविकता यह है कि लोकतंत्र की हत्या उनके बयानों से हुई है और कांग्रेस को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने यह बात हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह विषय सदन की आधिकारिक चर्चा का हिस्सा नहीं है, लेकिन वरिष्ठ सदस्य डॉ. रघुबीर सिंह कादियान के बयान और विधायक श्रीमती गीता भुक्कल के मीडिया में दिए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया दी। गीता भुक्कल ने आरोप लगाया कि सरकार के मंत्रियों ने उनके विधायकों को खरीदा।
सैनी ने कहा कि तीसरा उम्मीदवार उनकी पार्टी का नहीं था, बल्कि एक आजाद उम्मीदवार था जिसे निर्दलीय सदस्यों ने चुनाव में उतारा। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि लोकतंत्र में चुनाव लड़ने का अधिकार सभी को है। तीसरे आजाद उम्मीदवार ने वोट मांगने आए थे और कांग्रेस के पास भी गए। जिनकी अंतरात्मा जागी, उन्होंने उन्हें वोट दिया। मुख्यमंत्री ने कहा, “इसमें किसी को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।”
मुख्यमंत्री का संदेश:
लोकतंत्र का संरक्षण करना सभी का कर्तव्य है।
आरोप लगाने से पहले कांग्रेस को अपने बयानों की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
आजाद उम्मीदवारों के अधिकार और निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित होनी चाहिए।











Total Users : 291490
Total views : 493855