September 14, 2026 9:37 am

September 14, 2026 9:37 am

प्रथम नवरात्रि पर पंजाब राज्यपाल ने माता मनसा देवी मंदिर में टेका माथा

देशवासियों के सुख-समृद्धि और विश्व शांति के लिए की प्रार्थना

बाबूगिरी ब्यूरो

चंडीगढ़/पंचकूला, 19 मार्च: चैत्र नवरात्रि के पावन प्रथम दिन गुलाब चंद कटारिया ने पंचकूला स्थित माता मनसा देवी मंदिर में माथा टेककर मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान वे अपनी धर्मपत्नी अनीता कटारिया सहित परिवार के साथ मंदिर पहुंचे।
राज्यपाल ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और माँ के चरणों में श्रद्धापूर्वक शीश नवाया। उन्होंने देशवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए विश्व में शांति, सद्भाव और मानवता के कल्याण के लिए प्रार्थना की।


इस अवसर पर राज्यपाल कटारिया ने कहा कि माँ भगवती सभी को सकारात्मक ऊर्जा, सद्बुद्धि और सेवा भाव प्रदान करें, ताकि हर व्यक्ति समाज और राष्ट्र के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके। उन्होंने नवरात्रि के इस पावन पर्व पर लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और मानवता की सेवा के लिए आगे आने का आह्वान भी किया।
मंदिर परिसर में राज्यपाल के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे और श्रद्धालुओं में भी इस अवसर को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 3 1 5 7
Total Users : 413157
Total views : 663172

शहर चुनें