August 29, 2026 3:35 am

August 29, 2026 3:35 am

चंडीगढ़ में महावीर जयंती पर मीट शॉप और स्लॉटर हाउस रहेंगे बंद

बाबूगिरी ब्यूरो

चंडीगढ़, 19 मार्च 2026 — Municipal Corporation Chandigarh ने भगवान महावीर जयंती के अवसर पर शहर में स्लॉटर हाउस और मीट की दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।
मेडिकल ऑफिसर ऑफ हेल्थ, Municipal Corporation Chandigarh की ओर से जारी पत्र के अनुसार 31 मार्च 2026 (मंगलवार) को महावीर जयंती के दिन शहर के सभी स्लॉटर हाउस और मांस बिक्री से संबंधित दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी।
यह निर्णय डॉ. संदीप के. जैन (विश्व जैन संगठन, पंजाब एवं चंडीगढ़ चैप्टर) की ओर से 2 मार्च को भेजे गए अनुरोध के संदर्भ में लिया गया है।

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि इस दिन को अवकाश घोषित करते हुए पहले ही संबंधित आदेश जारी किए जा चुके हैं और सभी संबंधित इकाइयों को इसका पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
हालांकि, जारी आदेश में मुख्य रूप से स्लॉटर हाउस और मीट शॉप्स के बंद रहने का उल्लेख किया गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे इस धार्मिक अवसर का सम्मान करते हुए आदेशों का पालन करें।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 0 7 9
Total Users : 400079
Total views : 645609

शहर चुनें