August 30, 2026 3:15 am

August 30, 2026 3:15 am

चंडीगढ़ में कल 27 मार्च से एयर शो, सुखना झील पर दिखेगा आसमान में रोमांच

सूर्य किरण टीम के करतब देखने उमड़ेगी भीड़, प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम

चंडीगढ़, 26 मार्च: चंडीगढ़ की मशहूर सुखना झील पर 27 और 28 मार्च को होने वाले एयर शो को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। भारतीय वायु सेना की सूर्य किरण एरोबेटिक टीम आसमान में शानदार करतब दिखाकर लोगों को रोमांचित करेगी।
उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि एयर शो के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है और यह आयोजन शहरवासियों के लिए एक यादगार अनुभव रहेगा। उन्होंने कहा कि दोनों दिन हजारों दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है, जिसे देखते हुए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 1300 पुलिसकर्मी तैनात

एयर शो के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए करीब 1300 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। सुखना झील के आसपास के पूरे इलाके को नो-ट्रैफिक जोन घोषित किया गया है। साथ ही ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी कर दी गई है, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

पास सिस्टम से ही मिलेगी एंट्री

इस बार एयर शो में प्रवेश के लिए पास अनिवार्य किया गया है। बिना पास किसी को भी एंट्री नहीं दी जाएगी। पास Chandigarh Tourism App पर उपलब्ध हैं और प्रति व्यक्ति 100 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। प्रत्येक दिन केवल 10,000 लोगों को ही कार्यक्रम स्थल पर जाने की अनुमति होगी।

7 पिक-अप पॉइंट्स से शटल सेवा

भीड़ और ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए शहर में 7 पिक-अप और ड्रॉप पॉइंट बनाए गए हैं। यहां से लोगों को बसों के जरिए एयर शो स्थल तक पहुंचाया जाएगा। अंतिम पिक-अप का समय सुबह 9 बजे तय किया गया है।

मेडिकल और बेसिक सुविधाओं की व्यवस्था

दर्शकों की सुविधा के लिए आयोजन स्थल पर पीने के पानी, टॉयलेट और मेडिकल सुविधाओं की विशेष व्यवस्था की गई है। एंबुलेंस और मेडिकल टीम भी मौके पर तैनात रहेंगी।

प्रशासन की अपील

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे तय दिशा-निर्देशों का पालन करें, समय पर पहुंचे और सहयोग करें, ताकि यह भव्य एयर शो सुरक्षित और सफलतापूर्वक आयोजित हो सके।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 7 8 7
Total Users : 400787
Total views : 646587

शहर चुनें