April 5, 2026 12:21 pm

April 5, 2026 12:21 pm

प्रवेशोत्सव की गूंज: ग्योंग के आरोही विद्यालय ने लिया शून्य ड्रॉपआउट और 100% नामांकन का संकल्प

बाबूगिरी ब्यूरो

कैथल: जिला कैथल को शून्य ड्रॉपआउट बनाने और शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विद्यार्थियों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “प्रवेश उत्सव कार्यक्रम” के तहत आज ग्योंग स्थित आरोही आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला प्रशासन कैथल और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मनीष सिंगला ने बताया कि इस अवसर पर विद्यालय में शत-प्रतिशत ट्रांजिशन एवं नामांकन अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।
अपने संबोधन में डॉ. सिंगला ने कहा कि नियमित रूप से विद्यालय आना ही सफलता की पहली सीढ़ी है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने आसपास के उन बच्चों को भी स्कूल से जोड़ें, जो अभी तक शिक्षा से वंचित हैं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि वे मिलकर गांव ग्योंग को शून्य ड्रॉपआउट बनाएंगे और हर बच्चे का विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित करेंगे। हिंदी प्राध्यापक डॉ. विजय चावला के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने विभिन्न स्लोगन और नारों के माध्यम से समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।


विद्यार्थियों ने शपथ ली कि वे शिक्षा का महत्व जन-जन तक पहुंचाएंगे और गांव-गांव जाकर प्रवेशोत्सव की जानकारी देंगे, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकों—कुलदीप कुमार, संदीप दुबे, विनोद कुमार आर्य, डॉ. जसबीर कौर, प्रीति, पूजा रानी, संजीव कुमार, रीना, कुसुम, सुनीता, डॉ. रानी, सरिता रानी, अमन, अश्वनी, निशा, दीपिका और सुमन—का विशेष योगदान रहा।
प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा विभाग ने जिले में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और हर बच्चे को विद्यालय से जोड़ने की दिशा में एक मजबूत कदम उठाया है।

BabuGiri Hindi
Author: BabuGiri Hindi

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

2 9 1 1 2 9
Total Users : 291129
Total views : 493309

शहर चुनें