August 29, 2026 11:11 am

August 29, 2026 11:11 am

पंचकूला में जाग्रति ब्राह्मण सभा भंग, एसडीएम को बनाया गया प्रशासक: विजय भारद्वाज

पंचकूला, 4 अप्रैल: जिला रजिस्ट्रार फर्म्स एवं सोसाइटी, पंचकूला ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए जाग्रति ब्राह्मण सभा, पंचकूला की मौजूदा कार्यकारिणी को हटाकर प्रशासक नियुक्त कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार, सब-डिविजनल ऑफिसर (सिविल) पंचकूला को अगले 3 महीनों के लिए सभा का प्रशासक नियुक्त किया गया है।

विजय भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह नियुक्ति रजिस्ट्रार जनरल ऑफ सोसाइटीज, हरियाणा की स्वीकृति के बाद की गई है। प्रशासक को संस्था के दैनिक कार्यों के संचालन के साथ-साथ निर्धारित समयावधि के भीतर निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

चुनाव प्रक्रिया पर रहेगा विशेष फोकस

प्रशासक को निर्देश दिए गए हैं कि वह सदस्यता सत्यापन, वोटर लिस्ट तैयार करने और चुनाव प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराए। साथ ही, चुनाव संपन्न होने के बाद पूरी रिपोर्ट और दस्तावेज जिला रजिस्ट्रार कार्यालय में जमा कराना अनिवार्य होगा।

एडहॉक कमेटी को चार्ज सौंपने के निर्देश

भारद्वाज ने बताया कि आदेश में पूर्व एडहॉक कमेटी को निर्देशित किया गया है कि वह संस्था से जुड़े सभी रिकॉर्ड और दस्तावेज तत्काल प्रभाव से प्रशासक को सौंपे। इसके अलावा संबंधित बैंक शाखा को भी इस बदलाव की जानकारी दे दी गई है।

तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश

जिला रजिस्ट्रार द्वारा जारी यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है। अब आने वाले तीन महीनों में संस्था में नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

यह फैसला संस्था में लंबे समय से चल रहे प्रबंधन विवाद और पारदर्शिता के मुद्दों के बीच अहम माना जा रहा है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 2 8 7
Total Users : 400287
Total views : 645889

शहर चुनें