September 14, 2026 10:00 am

September 14, 2026 10:00 am

HARYANA: सहकारिता विभाग में लिंक अधिकारियों की नियुक्ति, कार्य संचालन रहेगा सुचारू

चंडीगढ़, 9 अप्रैल। हरियाणा सरकार ने सहकारिता विभाग में प्रशासनिक कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के लिए अहम कदम उठाते हुए विभिन्न पदों पर लिंक अधिकारियों की नियुक्ति की है। यह व्यवस्था किसी अधिकारी के स्थानांतरण, सेवानिवृत्ति, अवकाश, प्रशिक्षण, दौरे या चुनावी कार्य के कारण पद रिक्त होने की स्थिति में लागू होगी।
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां की अनुपस्थिति में सहकारिता सचिव को लिंक अधिकारी-1 तथा हैफेड के प्रबंध निदेशक को लिंक अधिकारी-2 के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी प्रकार, हैफेड के प्रबंध निदेशक की अनुपस्थिति में शुगरफेड के प्रबंध निदेशक लिंक अधिकारी-1 तथा एचडीडीसीएफ के प्रबंध निदेशक लिंक अधिकारी-2 के रूप में कार्यभार संभालेंगे।
शुगरफेड के प्रबंध निदेशक के मामले में हैफेड के प्रबंध निदेशक लिंक अधिकारी-1 और सहकारिता सचिव लिंक अधिकारी-2 होंगे। वहीं, एचडीडीसीएफ के प्रबंध निदेशक की अनुपस्थिति में शुगरफेड के प्रबंध निदेशक लिंक अधिकारी-1 और हैफेड के प्रबंध निदेशक लिंक अधिकारी-2 के रूप में कार्य करेंगे।
सरकार द्वारा जारी निर्देशों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि अवकाश, प्रशिक्षण, दौरे या चुनावी कार्य पर जाने से पहले संबंधित अधिकारी को अपने नामित लिंक अधिकारी को अग्रिम सूचना देना अनिवार्य होगा, ताकि विभागीय कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 3 1 6 3
Total Users : 413163
Total views : 663182

शहर चुनें