नागरिक सुरक्षा तैयारियों को परखने के लिए प्रशासन करेगा ब्लैकआउट अभ्यास, 20 मिनट तक सक्रिय रहेंगी विभिन्न विभागों की टीमे
बाबूगिरी न्यूज़
चंडीगढ़, 27 नवंबर। चंडीगढ़ में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए शुक्रवार शाम 7 बजे नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) का विशेष मॉक अभ्यास आयोजित किया जाएगा। इस अभ्यास में ब्लैकआउट प्रक्रिया भी शामिल होगी। चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से आयोजित इस अभ्यास का उद्देश्य शहर की आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और निर्धारित मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) की प्रभावशीलता का परीक्षण करना है।
प्रशासन के अनुसार, अभ्यास के दौरान चंडीगढ़ में चिन्हित किए गए सभी 35 स्थानों पर हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन बजाए जाएंगे। सायरन की आवाज सुनकर नागरिकों को घबराने या किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है। यह पूरी गतिविधि केवल पूर्व निर्धारित मॉक अभ्यास का हिस्सा होगी।
https://x.com/dc_chd/status/2126224916978766052?a=hEIU6E5fnLjfVnkKi4M&s=19










Total Users : 463204
Total views : 731797