July 22, 2026 7:44 pm

July 22, 2026 7:44 pm

HARYANA: महिला सशक्तिकरण को नई दिशा दे रही भाजपा सरकार: वैशाली तोमर

नारी शक्ति वंदन” अभियान से बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी, सरकारी योजनाओं का मिला व्यापक लाभ

बाबूगिरी ब्यूरो
चंडीगढ़/सोनीपत, 12 अप्रैल: सोनीपत स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता वैशाली तोमर ने केंद्र और हरियाणा सरकार की महिला सशक्तिकरण से जुड़ी उपलब्धियों को प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक उत्थान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
वैशाली तोमर ने कहा कि हरियाणा सरकार ने पंचायती राज संस्थाओं और स्थानीय निकायों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उनकी राजनीतिक भागीदारी को मजबूत किया है। इसके साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के माध्यम से बालिकाओं की शिक्षा और सुरक्षा को बढ़ावा मिला है।
उन्होंने बताया कि सखी वन स्टॉप सेंटर के जरिए पीड़ित महिलाओं को एक ही स्थान पर कानूनी, चिकित्सीय और परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। वहीं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाकर उनके स्वास्थ्य की रक्षा की गई है।
इसके अलावा लाडली योजना सहित अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के माध्यम से बेटियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का “नारी शक्ति वंदन” अभियान महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और जागरूकता के लिए एक व्यापक जनअभियान है। इस अभियान के तहत महिलाओं की सामाजिक और राजनीतिक भागीदारी को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है।
उन्होंने जानकारी दी कि भाजपा द्वारा महिलाओं के लिए 9667173333 हेल्प नंबर जारी किया गया है, जिस पर मिस्ड कॉल देकर महिलाएं अपने अधिकारों और आगामी चुनावों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने से संबंधित सुझाव दर्ज करवा सकती हैं।
इस अवसर पर जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष मोनिका दहिया, जिला मीडिया प्रभारी दिनेश अत्री, जिला महिला महामंत्री कविता शर्मा, स्वास्तिक आर्या, राई ब्लॉक समिति की चेयरमैन सीमा प्रदीप संबोली, रेखा वशिष्ठ, शीला लाकड़ा, मीनू सैनी, बबीता जिंदल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 7 5 4 1 3
Total Users : 375413
Total views : 612286

शहर चुनें