August 29, 2026 11:11 am

August 29, 2026 11:11 am

CHANDIGARH: आईपा 11 जनवरी को करेगी मेगा एजुकेशन समिट-2026 का आयोजन

चंडीगढ़। ऑल इंडिया प्रिंसिपल एसोसिएशन (IPA) की चंडीगढ़ इकाई की ओर से मेगा एजुकेशन समिट-2026 का आयोजन 11 जनवरी 2026 को होटल सन पार्क, जीरकपुर में किया जाएगा। समिट का आयोजन आईपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  नवदीप भारद्वाज की अध्यक्षता में होगा।
इस मेगा समिट में ट्राइसिटी के अलावा दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पंजाब से करीब 250 सरकारी एवं निजी स्कूलों के प्रिंसिपल, निदेशक और शिक्षाविद भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा से जुड़े गंभीर और समसामयिक मुद्दों पर विषय विशेषज्ञों के पैनल द्वारा विस्तार से चर्चा की जाएगी।
समिट का मुख्य उद्देश्य शिक्षा जगत से जुड़े स्कूल संचालकों, प्रिंसिपलों और शिक्षकों के सामने आ रही चुनौतियों पर मंथन कर उनके समाधान तलाशना है। पैनल चर्चा में एजुकेटर सेफ्टी एक्ट के निर्माण और उसके प्रभावी क्रियान्वयन, शिक्षकों-अभिभावकों-विद्यार्थियों के बीच बेहतर समन्वय, तथा विद्यार्थियों को सकारात्मक और सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने जैसे अहम विषयों पर विचार साझा किए जाएंगे। विशेष रूप से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और बेहतर शिक्षा देने की प्रतिबद्धता को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा।
आईपा चंडीगढ़ इकाई के अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला, उपाध्यक्ष निवेदिता शर्मा और महासचिव सुषमा मनराय अपनी टीम के साथ समिट की तैयारियों में जुटे हुए हैं। कार्यक्रम की स्टेज एंकरिंग निवेदिता शर्मा और निखिल गांधी द्वारा की जाएगी।
आईपा की यह मेगा एजुकेशन समिट शिक्षा क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव और नीति-निर्धारण के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होने की उम्मीद है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 2 8 7
Total Users : 400287
Total views : 645889

शहर चुनें