September 20, 2026 3:52 am

September 20, 2026 3:52 am

PANCHKULA: 3 साल से फरार भगौड़ा नशा तस्कर को क्राइम ब्रांच ने किया काबू,

8 साल पहले हेरोइन तस्करी करते पकड़ा गया था

बाबूगिरी ब्यूरो
पंचकूला/ 25 अप्रैल:- नशीले पदार्थों के तस्करों और कानून से बच रहे अपराधियों के खिलाफ छेड़े गए विशेष अभियान में पंचकूला पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 की टीम ने तत्परता दिखाते हुए एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसे माननीय न्यायालय ने करीब 3 साल पहले भगोड़ा (पीओ) घोषित कर दिया था।
पकड़ा गया आरोपी आशिफ (34), जो मूल रूप से चंडीगढ़ का रहने वाला है, लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था, लेकिन क्राइम ब्रांच सैक्टर-26 इन्चार्ज इंस्पेक्टर दलीप सिंह की अगुवाई में टीम की मुस्तैदी से आरोपी को 24 अप्रैल को काबू कर लिया गया था।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह: आरोपी आशिफ का आपराधिक इतिहास वर्ष 2018 से जुड़ा है। आरोपी उस वक्त हेरोइन की तस्करी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था। गिरफ्तारी के बाद मामला अदालत में विचाराधीन था, परंतु जमानत मिलने के बाद आरोपी कानूनी प्रक्रिया का सम्मान करने के बजाय पेशी से गैर-हाजिर होकर फरार हो गया। उसकी इस हरकत पर कड़ा संज्ञान लेते हुए न्यायालय ने करीब 3 साल पहले पीओ घोषित कर दिया था। आरोपी को आज कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 6 5 0 0
Total Users : 416500
Total views : 667586

शहर चुनें