राजेश कुमार शर्मा को ऑपरेशन एवं साइबर क्राइम के साथ आईआरबी का कार्यभार, अनुराग दारू को सुरक्षा एवं यातायात की जिम्मेदारी
बाबूगिरी न्यूज़
चंडीगढ़, 18 नवम्बर। चंडीगढ़ प्रशासन के गृह विभाग ने पुलिस विभाग में अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए चार आईपीएस और DANIPS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह बदलाव अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति के बाद किया गया है।
चंडीगढ़ के प्रशासक की मंजूरी से जारी आदेश में निम्नलिखित अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया गया है।

किस अधिकारी को मिली कौन सी जिम्मेदारी?
1\. राजेश कुमार शर्मा (आईपीएस 2014)
राजेश कुमार शर्मा को एसएसपी ऑपरेशन एवं साइबर क्राइम के साथ कमांडेंट आईआरबी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले उनके पास एसएसपी ऑपरेशन एवं साइबर क्राइम, कमांडेंट आईआरबी तथा असिस्टेंट कमांडेंट जनरल होमगार्ड का कार्यभार था।
2\. अनुराग दारू (आईपीएस 2022)
अनुराग दारू को एसपी सुरक्षा एवं यातायात (SP/Security & Traffic) की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले वे एसपी क्राइम, इकोनॉमिक्स ऑफेंस विंग, सुरक्षा एवं यातायात का कार्यभार संभाल रहे थे।
3\. विजय (DANIPS)
विजय को एसपी क्राइम, इकोनॉमिक्स ऑफेंस विंग और असिस्टेंट कमांडेंट जनरल होमगार्ड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले उनके पास एसपी सिटी, महिला एवं बाल सुरक्षा इकाई (W&CSU) और इंटेलिजेंस का कार्यभार था।
4\. राम गोपाल
राम गोपाल को एसपी सिटी, महिला एवं बाल सुरक्षा इकाई (W&CSU) और इंटेलिजेंस की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले वे एसडीपीओ सेंट्रल के पद पर कार्यरत थे।
17 नवंबर को जारी हुआ आदेश
चंडीगढ़ प्रशासन के गृह विभाग की ओर से यह आदेश 17 नवंबर 2026 को जारी किया गया है। इस पर चंडीगढ़ के मुख्य सचिव हरियाणा कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हिरिआदक राजेश प्रसाद के हस्ताक्षर हैं। आदेश की प्रतियां मुख्य सचिव, गृह सचिव, वित्त सचिव, चंडीगढ़ पुलिस महानिदेशक और संबंधित अधिकारियों सहित अन्य विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई हैं।
पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल के बाद अधिकारियों के बीच विभिन्न शाखाओं और इकाइयों की जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण किया गया है।













Total Users : 457608
Total views : 723687