September 20, 2026 12:18 am

September 20, 2026 12:18 am

PANCHKULA: 24 घंटे के भीतर चोरी की 4 कीमती साइकिलों समेत आरोपी गिरफ्तार

कीमत करीब 80 हजार रुपये सभी साइकिलें पंचकूला के सैक्टर-15/16 से चोरी कर विकाश नगर नाका के पास झाड़ियों में छिपाई

आरोपी के खिलाफ पहले भी एक आपराधिक मामला दर्ज
बाबूगिरी ब्यूरो
पंचकूला/ 25 अप्रैल:- अपराधों पर अंकुश लगाने और चोरी की वारदातों पर प्रभावी कार्रवाई करने के अभियान के तहत पंचकूला पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना सेक्टर-14 की पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए साइकिल चोरी के एक मामले का न केवल 24 घंटे के भीतर खुलासा किया, बल्कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई चार साइकिलें भी बरामद की हैं।

23 अप्रैल को सेक्टर-15 निवासी एक व्यक्ति ने थाना सेक्टर-14 में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके घर के गेट के भीतर से उसकी कीमती साइकिल चोरी हो गई है। शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर अजय कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाया। 24 अप्रैल 2026 को मिली एक सटीक सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौली जागरां, चंडीगढ़ निवासी 19 वर्षीय आरोपी सन्नी को धर दबोचा।
पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने विकास नगर नाका के पास झाड़ियों में छिपाकर रखी गई चोरी की साइकिल बरामद की। इतना ही नहीं, तलाशी के दौरान वहां से तीन अन्य संदिग्ध साइकिलें भी मिलीं, जिन्हें आरोपी ने सेक्टर-15 और 16 के विभिन्न क्षेत्रों से चोरी करना स्वीकार किया। बरामद की गई इन चारों साइकिलों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 80 हजार रुपये बताई जा रही है।

डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता: जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी सन्नी एक आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले भी थाना सेक्टर-14 में मामला दर्ज है, जिसमें वह वर्तमान में जमानत पर बाहर था। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 6 4 4 3
Total Users : 416443
Total views : 667522

शहर चुनें